google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

नरही थाना अवैध वसूली की गूँज पंहुची विधानसभा में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

बलिया। जनपद के नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर वाहनों से वसूली के मामले ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान तूल पकड़ा। 

मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर ने इस मामले को विधानसभा में उठाया और सरकार की कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सीमा सुरक्षित नहीं है और सरकार को अपने अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। रागिनी सोनकर ने कहा कि बलिया पुलिस की वसूली कांड की जांच के लिए बाहरी टीम भेजी गई, जो कि पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने सवाल उठाया कि 2017 से लेकर अब तक महिलाओं और बच्चों के लापता होने के कितने मामले दर्ज हुए हैं और इनमें से कितने मामले आज भी अनसुलझे हैं, जबकि भाजपा सरकार को लगभग आठ साल हो गए हैं। 

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इस समय प्रदेश की सीमा पर मानव तस्करी की समस्या बढ़ रही है, और सरकार को इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ऐसा गांव, जहां हर साल लगता है भूतों का मेला, UP ही नहीं इन 4 राज्यों से भी आते हैं लोग
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close