google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाटपार रानी नगर व्यापार मंडल का हुआ गठन 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
138 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

भाटपार रानी, देवरिया l भाटपार रानी उपनगर के सुप्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई भाटपार रानी की बैठक संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता एवं नगर महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता के संचालन में संपन्न हुआ l

बैठक में भाटपार रानी के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल एवं तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता के देखरेख में भाटपार रानी नगर व्यापार मंडल का विस्तार एवं कार्यकारिणी का गठन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया ने किया l

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए भाटपार रानी के तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुट रहने को कहा श्री गुप्त ने कहा कि नगर में व्यापारियों के साथ अगर किसी तरह का उत्पीड़न होता है तो सारे व्यापारी समाज एकजुट होकर उसका मुकाबला करें l

तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया ने कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरि है व्यापारियों के मान और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगाl व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने छोटे बड़े सभी व्यापारियों को एक साथ लेकर चलने की बात कहीl

व्यापार मंडल के संरक्षक सतीश बरनवाल ने व्यापारी हित के लिए सदैव खड़े रहने की बात कही l मीडिया प्रभारी आशीष बरनवाल ने कहा कि व्यापारी समाज एकजुट होकर कार्य करें l जगदीश मद्धेशिया ने कहा कि जब हम व्यापारी समाज संगठित रहेंगे तो हर परिस्थितियों में डटकर मुकाबला कर सकते हैं l

उक्त बैठक में नगर व्यापार मंडल का विस्तार वहां पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने करतल ध्वनि से किया और सर्वसम्मति से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुएl जिसमें संरक्षक विजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश बरनवाल राजेंद्र जायसवाल सुनील कुमार मद्धेशिया सुग्रीव गुप्ता एवं सतीश मद्धेशिया उपाध्यक्ष अनिल मद्धेशिया प्रकाश गुप्ता मनोज कुमार वर्मा अरविंद बर्नवाल जगदीश मद्धेशिया डॉक्टर अजीत चौहान मनोज गुप्ता महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता मंत्री अभिषेक गुप्ता सोनू वर्मा कृष्ण मद्धेशिया उर्फ गोल्डी मद्धेशिया जितेंद्र गुप्ता परशुराम जायसवाल कोषाध्यक्ष आबिद हुसैन सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार बरनवाल संगठन मंत्री कन्हैया गुप्ता सौरभ पटेल प्रवक्ता संजय कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी आशीष बरनवाल आय व्यय निरीक्षक संदीप बरनवाल बनाए गए एवं व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों में दुर्गेश्वर सोनी चंदन मद्धेशिया मुकुल बरनवाल दीपक बरनवाल राकेश बरनवाल दिनेश वर्मा आकाश वर्मा चंदन वर्मा तारकेश्वर कुशवाहा प्रिय रंजन वर्मा अतुल कुशवाहा मोहम्मद वारिस विनय मद्धेशिया विवेक मद्धेशिया बनाए गए l

बैठक के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने व्यापार मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दिया l

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close