google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

योजना के वो 56 दिन, 4 लाख की सुपारी, अंडरवर्ल्ड में नाम…सलमान के घर गोलीबारी करने के बदले क्या मिलने वाला था इनाम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट

एक लाख रुपए एडवांस और बाकी तीन लाख काम होने के बाद। गोलियों की पूरी दो मैगजीन खाली कर दो। अंडरवर्ल्ड में ऐसा नाम हो जाएगा कि याद रखोगे…।’ चौंकिए मत, ये किसी फिल्म का डायलॉग नहीं है। किसी क्राइम थ्रिलर नॉवेल की कहानी भी नहीं है। ये वो खुलासे हैं, जो सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों से हुए हैं। ये वो हकीकत है, जिससे आज मायानगरी मुंबई हिली पड़ी है। मंगलवार को पुलिस ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को मुंबई से करीब 95 किलोमीटर दूर गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इनसे हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

‘भाईजान’ यानी सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर पुलिस की गिरफ्त में हैं। विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के ये शूटर मंगलवार को गुजरात के भुज से पकड़े गए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों को गैंगस्टर लॉरंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग के लिए सुपारी दी थी। हमले के लिए 4 लाख रुपए में डील हुई थी, जिसमें से एक लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए। फायरिंग से पहले विक्की और सागर ने 3-4 बार सलमान खान के फार्म हाउस और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की। वहीं, अब इन दोनों शूटरों से पूछताछ में एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सलमान खान के घर पर फायरिंग के लिए विक्की और सागर पिछले 56 दिनों से मुंबई में डेरा डाले हुए थे।

पुलिस पूछताछ में विक्की और सागर ने बताया कि उन्हें सलमान खान के घर पर फायरिंग के लिए अनमोल बिश्नोई ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। दोनों 28 फरवरी को ही मुंबई आ गए थे और तभी से पनवेल इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। इस दौरान दोनों ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस और गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके घर की रेकी की। बीच में होली पर ये दोनों बिहार में अपने घर चले गए। इसके बाद 1 अप्रैल को विक्की और सागर मुंबई लौट आए। दोनों ने फिर से एक बार सलमान खान के घर की रेकी की। 14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे दोनों बाइक से गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और 4-5 राउंड फायरिंग कर डाली।

इसे भी पढें  नो बॉल बना मौत का बहाना! देवरिया में क्रिकेट खेल के बीच मचा तांडव

इन दोनों शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस को सबसे पहली लीड उस वक्त मिली, जब एक सीसीटीवी फुटेज में उनकी बाइक नजर आई। बाइक के नंबर से पड़ताई हुई तो पता चला कि दोनों ने पनवेल में रहने वाले एक शख्स से इसे खरीदा है। पुलिस उस शख्स तक पहुंची, तो दोनों शूटरों के फोन नंबर और उनके किराए का घर का एड्रेस मिल गया। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक से विक्की और सागर के उस आधार कार्ड की कॉपी हासिल की, जो दोनों ने कमरा लेते वक्त जमा किया था। पुलिस ने दोनों के नंबर सर्विलांस पर डाले और पता चला कि विक्की और सागर गुजरात भाग गए हैं। इसके बाद भुज से दोनों की गिरफ्तारी हो गई।

पुलिस पूछताछ में विक्की और सागर ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने उन्हें सलमान खान के घर पर दो मैगजीन भरकर गोलियां चलाने के लिए कहा था। दोनों को हिदायत दी गई थी कि गोली किसी को लगनी नहीं चाहिए। फायरिंग का मकसद सलमान खान को केवल डराना था। इसके बदले में विक्की और सागर को 4 लाख रुपए, अंडरवर्ल्ड की दुनिया में बड़ा नाम और साथ ही काम सही से पूरा होने पर इनाम देने की बात कही गई थी। दोनों को एक लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे दिए गए। इसके बाद अनमोल बिश्नोई ने अपने नेटवर्क के जरिए दोनों को हथियार मुहैया कराए। फायरिंग के लिए ये दोनों रात में ही बांद्रा इलाके में पहुंच गए थे और सुबह होने पर काम को अंजाम दिया।

इसे भी पढें  आश्रम से जेल तक : सैकड़ों आश्रम, करोड़ों भक्त, रोज प्रवचन, इज्जत, नाम, शोहरत…अब सलाखों के पीछे…

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों शूटर बिहार के रहने वाले हैं। मंगलवार को इंस्पेक्टर दया नायक की टीम ने इन्हें कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग के लिए उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सुपारी दी थी। दोनों को काम के बदले में 4 लाख रुपए मिलने थे। एक लाख रुपए एडवांस दे दिए गए थे, जबकि बाकी के तीन लाख काम होने के बाद मिलने वाले थे। सलमान खान के घर पर फायरिंग का मकसद उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि केवल उनके मन में एक डर पैदा करना था।

एक और बड़े खुलासे के तहत दोनों शूटरों ने पुलिस को बताया कि अनमोल बिश्नोई ने उनसे कहा था कि सलमान खान के घर पर गोलियों की पूरी दो मैगजीन खाली कर देना। उसने कहा कि इस काम को अगर ठीक से कर दिया तो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ऐसा नाम दिला देंगे कि सोचा भी नहीं होगा। इसके अलावा इनाम अलग से दिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में दोनों शूटरों ने इस बात का भी खुलासा किया कि बिश्नोई गैंग सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में सबक सिखाना चाहता है। गौरतलब है कि 2018 में सलमान खान को जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ में काले हिरण के शिकार मामले में दोषी माना गया था। हालांकि, सलमान खान 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर आ गए थे।

इसे भी पढें  भाजपा है तो कुछ भी होगा ? बीजेपी विधायक द्वारा सरेआम पुलिस वाले को गाली गलौज करने के बाद उठ रहा सवाल

सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। बताया जा रहा है कि इसके लिए मुंबई पुलिस जल्द ही कोर्ट जा सकती है। इसके अलावा अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की भी तैयारी है। सलमान खान के घर पर फायरिंग की पूरी साजिश अनमोल बिश्नोई ने ही रची थी। इस घटना के बाद कथित तौर पर उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली। बताया जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई फिलहाल अमेरिका में रहकर लॉरेंस गैंग का काम संभाल रहा है।

मुंबई पुलिस की जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) लक्ष्मी गौतम ने बताया कि विक्की गुप्ता 10वीं तक पढ़ा हुआ है। वहीं, सागर केवल 8वीं पास है। पुलिस दोनों की क्राइम हिस्ट्री भी खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि विक्की और सागर ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने से पहले 3-4 बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। फायरिंग से ठीक पहले ये दोनों बांद्रा में ताज लैंड्स एंड के पास देखे गए थे। दोनों को इस बात की हिदायत दी गई थी कि गोली किसी को लगनी नहीं चाहिए।

फायरिंग से पहले विक्की और सागर सुबह 4:15 बजे तक बैंटस्टैंड पर घूमत रहे और इसके बाद धीमी रफ्तार से बाइक चलाकर गैलेक्सी अपार्टमेंट तक पहुंचे। यहां दोनों ने करीब 4-5 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

126 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close