google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

भाजपा है तो कुछ भी होगा ? बीजेपी विधायक द्वारा सरेआम पुलिस वाले को गाली गलौज करने के बाद उठ रहा सवाल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगरा: बीजेपी के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा की उत्तरी विधान सीट से विधायक हैं। उनके बारे में परिचितों की मानें तो वे सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं, लेकिन रविवार को लोगों ने उनका रौद्र रूप भी देख लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक जी सड़क पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को खुलेआम गालियां दे रहे हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा दंग रह गया कि इतने सरल स्वभाव के विधायक को आखिर इतना ताव कैसे आ गया। आइए पुरुषोत्तम खंडेलवाल के बारे में जानते हैं।

पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा के जीवनीमंडी क्षेत्र के भैरो बाजार में रहते हैं। वर्ष 1975 में लगे आपातकाल के दौरान वह जेल गए थे। तब उनकी उम्र मात्र 14 वर्ष थी। आगरा के पुराने बीजेपी नेताओं में उनका नाम शामिल है। पुरुषोत्तम खंडेलवाल जोंस मिल प्रकरण के बाद से विवादों में घिर गए थे। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का नाम भी इस विवाद में सामने आता रहा है।

जोंस मिल प्रकरण

इसे भी पढें  भगवान परशुराम चौक पर हुई भव्य महाआरती

आगरा में ग्रीक व्यापारी जोंस ने यमुना किनारे जीवनी मंडी के पास 6 मिल बनाई थीं। जोंस की मृत्‍यु होने के बाद उनकी मिलें वीरान हो गईं। यहां नगर निगम, सिंचाई विभाग, राजकीय आस्थान आदि विभागों की कुल 100 बीघा जमीन थी। इसकी अनुमानित कीमत 2596 करोड़ आंकी गई है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान यहां एक मिल में बड़ा विस्फोट हुआ था। तब आगरा प्रशासन का इस ओर ध्यान गया। भूमाफियाओं ने सरकार की करोड़ों की जमीन को कब्जे में कर लिया था। अब इस जमीन पर प्रशासन ने अपना कब्‍जा कर लिया है।

इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। कई लोग जेल भी भेजे गए। मगर राजनीतिक दबाव के चलते मामला आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में चला गया है। पिछले कई सालों से भूमाफिया जमीन को खुर्दबुर्द कर अवैध निर्माण कर चुके हैं। इस प्रकरण में बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय और पुरुषोत्तम खंडेलवाल का नाम काफी चर्चा में आया था।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Jx6mRzxNIY4[/embedyt]

पारिवारिक वीडियो देखिए 

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पुरुषोत्तम खंडेलवाल का नाम बीएसपी और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं से भी जुड़ा रहा है। वे बैकडोर से किसी ना किसी माध्यम से जुड़े रहते हैं। चाहे बल्केश्वर क्षेत्र बने सिटी मॉल के निर्माण को लेकर उठे विवाद का मामला हो या फिर जोंस मिल प्रकरण में।

97 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close