google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कांग्रेस प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय ने लगाया भाजपा सरकार पर अपराध बढ़ने का आरोप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया ।आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। पूरे देश में जो अपराध हो रहे हैं उसमें से 2023 के एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार अकेले उत्तर प्रदेश में 15 प्रतिशत अपराध हो रहे हैं।

यह आरोप मंगलवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जनपद के प्रभारी सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने कहा। उन्होंने बताया कि बीएचयू में आईआईटी के एक छात्रा के साथ बीते साल 2 नवंबर को गन प्वांइट पर उसकी नग्न तस्वीर बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने जब इस घटना में भाजपा के लड़कों का हाथ बताया तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में इन लड़को को पहचान लिया गया था।उसके बाद भी यह लोग विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में दल का प्रचार प्रसार बेखौफ होकर करते रहे। अजय राय जी के दबाब में दो महीने बाद इनकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर से मुकदमा हटाया नही गया है।

इसे भी पढें  विकास की तस्वीर दिखा रहा है यह "बांस का पुल" ; जान जोखिम में और विकास यहां खिलखिला रही है

कांग्रेस प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने कहा कि आज राजनीतिक प्रतिशोध वश प्रदेश में इनकाउंटर हो रहे हैं।विनोद उपाध्याय का इनकाउंटर भी इसी प्रतिशोध के कारण हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है। अब प्रदेश व देश की जनता इस भाजपा सरकार से परेशान हो गई।अब इसको बदलने का समय आ गया है।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, बिस्मिल्लाह लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।   

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close