google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

“भारत जोड़ो” यात्रा के बाद अब राहुल निकाल रहे हैं ‘भारत न्याय’ यात्रा ; कम समय में लंबी दूरी करेंगे तय

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी एक और यात्रा निकालने जा रही है। बुधवार को कांग्रेस की तरफ से ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने का ऐलान किया गया। 

कांग्रेस की इस यात्रा का आगाज भारत के पूर्वी हिस्से मणिपुर से 14 जनवरी को होगा जबकि समापन पश्चिम यानी मुंबई में होगा। ‘भारत न्याय यात्रा’ को मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पांच महीने चली थी भारत जोड़ो यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली गई थी। यह पांच महीने चली थी और इसका आगाज तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुआ और समापन कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। तब कांग्रेस ने 5 महीने में 4500 किमी की दूरी तय की थी। अब भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों के जरिए गुजरते हुए कुल 6200 किमी दूरी तय करेगी।

इस दौरान यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगी। इस बार कांग्रेस पार्टी कम समय में ज्यादा दूरी तय करने जा रही है। इसके लिए वह ज्यादातर समय यात्रा बस के जरिए करेगी और थोड़ी ही दूरी पैदल तय की जाएगी।

इसे भी पढें  नागरिकता संशोधन कानून ; अपनी डफली अपना राग... अखिलेश, मायावती के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य की भी सुन लीजिए

मणिपुर से शुरुआत की क्या है वजह?

कांग्रेस पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम मणिपुर के लोगों के घाव भरना चाहते हैं। यह प्यार और लगाव की यात्रा है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि यह सियासी यात्रा नहीं है। पार्टी सिर्फ लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाना चाहती है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी यह किया था। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। 

दोनों यात्राओं का फोकस अलग

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश में लोगों को तीन बड़ी समस्याओं – आर्थिक असमानता, सोशल पोलराइजेशन और पॉलिटिकल डिक्टेटरशिप के प्रति जागरुक किया। उन्होंने आगे कहा कि अब वो भारत न्याय याभा में आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय और लोकतंत्र और संविधान बचाने पर फोकस करेंगे।

क्या है सियासी महत्व?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निकाली जा रही यह यात्रा पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बड़े एरिया के जरिए निकलेगी। इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की तरफ से सीट शेयरिंग के दौरान बड़ा चैलेंज फेस करना पड़ सकता है। इस दौरान लोकल पार्टी राहुल गांधी की यात्रा को कितना समर्थन करेंगी, यह भी देखने लायक होगा। इसी दौरान इंडिया गठबंधन में शामिल दल संयुक्त रैली और मीटिंग्स प्लान कर रहे हैं।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  लोग कहते हैं कि “अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं डर नहीं लगता?” 👇वीडियो देखिए योगी क्या जवाब देते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close