google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायपुरराष्ट्रीय

छग के नये मुख्यमंत्री ; गोल्ड और गन के शौकीन, ‘दर्जन भर से ज्यादा’ खेतों के मालिक, पढिए कुछ खास बातें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रघु यादव मस्तूरी की रिपोर्ट

32 प्रतिशत आदिवासी जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ को अपना पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिल गया है। बुधवार (13 दिसंबर) को भाजपा विधायक विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वह इस विधानसभा चुनाव में कुनकुरी से जीते हैं।

आदिवासी नेता विष्णु देव साय पहली बार 26 साल की उम्र में ही विधायक बन गए थे। हालांकि उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बहुत छोटे स्तर से की थी। 1989 में वह पहली बार ग्राम पंचायत बगिया के पंच बने थे। एक साल बाद वह सरपंच बन गए। 1990 में ही भाजपा ने उन्हें तपकरा विधानसभा से मैदान में उतार दिया और वह विधायक चुन लिए गए। साय लगातार 1998 तक विधायक रहे।

इसके बाद 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ से सांसद चुने गए। इस बीच वह दो बार 2006 और 2011 में प्रदेश अध्यक्ष भी बने। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2014-19) में साय केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री थे। फिर 2020 से 2022 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। दिसंबर 2022 में भाजपा ने विष्णु देव साय को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया था।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं साय

इसे भी पढें  कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज, सुखविंदर सिंह और अहमद हुसैन सरीखे कलाकार बांधेंगे सुरों की यादगार समां

विष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भले ही बहुत छोटे स्तर से की हो। लेकिन उनका परिवार आजादी के पहले से राजनीति में सक्रिय था। साय के दिवंगत दादा बुधनाथ साय 1947 में विधायक चुन लिए गए थे। वह आजादी के बाद के पहले आम चुनाव (1952) तक एमएलए रहे थे।विष्णु देव साय के एक दिवंगत ताऊ नरहरि प्रसाद साय तो दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए थे। एक अन्य ताऊ केदारनाथ साय भी विधायक रहे हैं। इस तरह यह कहा जा सकता है कि 21 फरवरी, 1964 को विष्णु देव साय का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ। पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने 11वीं तक की शिक्षा कुनकुरी के लोयला हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं साय

विष्णु देव साय के पास तीन करोड़ 80 लाख 81 हजार 550 रुपये की संपत्ति है। वहीं देनदारी 65 लाख 81 हजार 921 रुपये की है। वित्त वर्ष 2022-23 में साय ने अपनी इनकम 2 लाख 41 हजार 620 रुपये दिखाई थी। चुनावी हलफनामे में साय ने खुद के पास 3 लाख 50 हजार और पत्नी के पास 2 लाख 25 हजार कैश दिखाया था। साय के चार अलग-अलग बैंक खातों में 18 लाख से ज्यादा रुपये हैं। वहीं पत्नी के एक अकाउंट में 10 लाख 90 हजार से ज्यादा रकम है।

इसे भी पढें  3 दिन में तीन बड़े फैसले? जानें दिल्ली से किसने किया कॉल कि छत्तीसगढ़ में हुआ उलटफेर

साय के पास 26 हजार से ज्यादा और पत्नी के पास 46 हजार से ज्यादा का एक-एक लाइफ इंश्योरेंस हैं। वाहन के नाम पर विष्णु देव साय के पास दो ट्रैक्टर है। एक कीमत छह लाख 40 हजार और दूसरे की कीमत पांच लाख 90 हजार है। पत्नी के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है।

गोल्ड और गन

विष्णु देव साय के पास करीब आधा किलो (450 ग्राम) सोना है और दो किलो चांदी है। वहीं पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी है। इसके अलावा विष्णु देव साय पांच रत्ती हीरे की अंगूठी, एक दो-नाली बंदूक और एक रिवॉल्वर के भी मालिक हैं।साय पास कृषि योग्य सात और पत्नी के पास 10 खेत है। हलफनामे के मुताबिक, विष्णु देव साय के बेटे तोशेन्द्र देव साय भी कृषि योग्य चार खेतों के मालिक हैं। खेती योग्य जमीन के अलावा विष्णु देव साय तीन नॉन एग्रीकल्चर लैंड के मालिक हैं। उनके पास एक कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसकी कीमत 20 लाख है। साय दो मकानों के भी मालिक हैं, एक की कीमत 70 लाख और दूसरे की कीमत 80 लाख है।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी की दामन

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close