google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पटनाबिहार

कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज, सुखविंदर सिंह और अहमद हुसैन सरीखे कलाकार बांधेंगे सुरों की यादगार समां

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

प्रशांत झा की रिपोर्ट

पटना। गांधी मैदान में बिहार दिवस पर 22 से 24 मार्च तक का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। 22 को मुख्य मंच से शाम में कैलाश खेर, 23 मार्च को ससुराल गेंदा फूल फेम रेखा भारद्वाज और 24 मार्च को छैया-छैया फेम सुखबिंदर सिंह का गायन होगा।

शाम साढ़े छह बजे से श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मैं हवा हूं…जैसे गजल गाने वाले फेमस गजल गायक अहमद हुसैन व मोहम्मद हुसैन समां बांधेंगे।

तैयारियों को लेकर पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को बंद करने का निर्णय लिया है। बुधवार से मॉर्निंग वॉक भी प्रतिबंधित हो गया है।

सुखबिंदर की पहले ही मिल गई थी हामी

23 मार्च को निनाद का कार्यक्रम होगा। 24 को एसकेएम में लव बंदिश की प्रस्तुति होगी। बिहार के लोकगायकों के लिए भी अलग पैवेलियन होगा। यहां विभिन्न जिलों के फेमस लोक गायकों को प्रस्तुति का मौका मिलेगा।

सोमवार को शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

10 लाख वर्गफीट में बन रहा पंडाल

बिहार दिवस की तैयारी शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 10 लाख वर्गफीट में पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य थीम जल जीवन हरियाली है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान को आमलोगों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। वहीं, समारोह में सरकार के विभिन्न विभागों के अच्छे काम को प्रदर्शित किया जाएगा।

जल जीवन हरियाली थीम पर सभी 38 जिलों से आए बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके लिए हर जिले से 30-30 बच्चों को चुनकर कार्यक्रम में बुलाया गया है।

पश्चिमी भाग में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गांधी मैदान के पश्चिमी भाग में एसबीआई के सामने से झंडोत्तोलन वाले स्थान तक घेरे में संस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूर्वी भाग में झंडोत्ताेलन वाले स्थान से उद्योग भवन तक विभागों के स्टॉल, फूड कोर्ट के साथ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। समारोह के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close