google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

सिरफिरे बाप को तरस भी नहीं आया अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर…गला घोंटकर मार डाला…कांप उठता है दिल वारदात सुनकर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह बच्ची की मां ने देखा कि बेटी मृत हालत में पड़ी है। वहीं, उसका पिता बेटी के पास बैठा है। यह देखकर बच्ची की मां हैरान रह गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता बेटी के शव के पास पूरी रात बैठा रहा। सुबह आरोपी ने भागने की कोशिश की तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में रहने वाले राजीव राजपूत पत्नी नेहा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। राजीव का बड़ा बेटा पांच साल और बेटी लक्ष्मी डेढ़ साल की थी। बीती रात नेहा बेटी को लेकर छत पर सो रही थी। राजीव आधी रात के बाद बेटी को मां के पास उठाकर नीचे कमरे में ले गया। इसके बाद सोते समय ही उसका गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि पूरी रात बेटी के शव के पास ही बैठा रहा।

सुबह हुई घटना की जानकारी

इसे भी पढें  भीषण ठंढ से बचाव करने में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अकाल मृत्यु

सुबह नेहा छत से नीचे उतर कर आई तो उसने देखा कि बेटी मृत हालत में पड़ी हुई है। उसने जब पति से पूछा कि लक्ष्मी को क्या हुआ तो वह बहकी-बहकी बातें करने लगा। नेहा बेटी को लेकर जब रोने लगी तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच परिजनों और पड़ोसियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया।

पत्नी से चल रहा था विवाद

डीसीपी रवींद्र कुमार ने बताया कि सेन पश्चिम पारा में वादी ने तहरीर दी है, जिसमें बताया है कि उसके बेहनोई ने भांजी की हत्या कर दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति का पत्नी से विवाद चलता था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close