google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अतर्राबांदा

श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान ; चित्रकूट में होगा शैक्षिक मुद्दों पर आधारित पुस्तकों के लेखकों का सम्मान 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
167 पाठकों ने अब तक पढा

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट 

अतर्रा(बांदा)। शैक्षिक मुद्दों पर आधारित पुस्तकों के लेखकों को पुरस्कृत करने हेतु गतवर्ष 2022 में श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान की स्थापना की गई थी।

इस सम्मान के अंतर्गत लेखक को शॉल, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, लेखनी, अलंकृत मेडल और 1100/रुपये की मानद राशि भेंट की जाती है। वर्ष 2023 हेतु शैक्षिक पुस्तकें आमंत्रित की जाती हैं। लेखक या प्रकाशक पुस्तक की तीन प्रतियां 15 सितम्बर तक प्रेषित कर सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए ‘श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान’ के संस्थापक शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2022 में दिवंगत अपनी माता जी की स्मृति में उनके नाम पर ‘श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान’ की स्थापना की थी। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष शैक्षिक मुद्दों पर आधारित ऐसी पुस्तकों के लेखकों को प्रदान किया जायेगा जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र के जमीनी अनुभवों को लेखन का आधार बनाया हो, जिनमें समस्या के साथ समाधान के सूत्र भी सुझाये गये हों।

चयनित लेखक को यह सम्मान 24-26 नवम्बर, 2023 को अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मुख प्रदान किया जायेगा। सम्मान अंतर्गत लेखक को शॉल, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, लेखनी, अलंकृत मेडल और 1100/रुपये की मानद राशि भेंट की जायेगी।

विख्यात समाजसेवी पाठा के गांधी गोपाल भाई, जल संरक्षण के महानायक पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, भाषाविद् कमलेश कमल, विज्ञान शिक्षा को सहज सम्प्रेषणीय बनाने वाले कर्मयोगी आशुतोष उपाध्याय और कहानीकार, शैक्षिक दखल के संपादक एवं शिक्षाविद् दिनेश कर्नाटक की मंच पर गरिमामय उपस्थिति रहेगी। लेखकों एवं प्रकाशकों से अनुरोध है कि 2022 तक प्रकाशित शैक्षिक पुस्तकों की तीन-तीन प्रतियां 15 सितम्बर तक समिति के कार्यालय शास्त्री नगर, अतर्रा -210201, जिला- बांदा (उ.प्र.) के पते पर रजिस्टर्ड डाक या कुरियर से प्रेषित कर दें। अन्य जानकारी हेतु 9452085234 और 8299447274 पर संवाद कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 हेतु श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान दिनेश कर्नाटक की पुस्तक ‘शिक्षा में बदलाव की चुनौतियां’ और आलोक मिश्रा की कृति ‘बच्चे मशीन नहीं हैं’ को प्रदान किया गया था।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close