google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजब-गजब

110 की उम्र में चौथी शादी….आप भी कहेंगे बस करो बड़े मियां दीवाने…बढ़ती उम्र में शादी का क्रेज?

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
139 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

इन दिनों दुनियाभर में बढ़ती उम्र के साथ शादी का क्रेज काफी बढ़ गया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। ये क्रेज हमारे देश तक ही सीमित नहीं हैं। हमारे पड़ोसी मुल्क में भी बढ़ती उम्र के साथ शादी आम बात हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान से भी मामला सामने आया है। जिसमें 110 साल के बुजुर्ग ने चौथा निकाह किया है। बढ़ती उम्र की शादियों के बीच आज हम आपको कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताने वाले हैं। जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है।

110 साल की उम्र में किया चौथा निकाह

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में 110 साल के अब्दुल हन्ना ने 55 साल की महिला से चौथा निकाह किया है। अब्दुल के निकाह का विडियो वायरल हैं, जिसमें वह चौथी पत्नी को गुलाब से सजा कंगन पहनाते नजर आ रहे हैं। अब्दुल ने कहा कि अकेलापन बांटने के लिए यह निकाह किया है। वैसे, अब्दुल के परिवार में 84 सदस्य पहले से हैं। पहली तीन शादियों से 12 बच्चे हैं। इनमें 6 बेटे और 6 बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 70 साल है। वह पिता की चौथी पत्नी से 15 साल बड़ा है।

95 साल में की दूसरी शादी

अब्दुल हन्ना से चंद दिन पहले ही पाकिस्तान में 95 साल की व्यक्ति ने दूसरा निकाह कर लिया। 95 साल की उम्र में खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के बेटे ने अपने पिता के लिए दुल्हन खोजी है। मोहम्मद जकारिया की दूसरी दुल्हन भी विधवा है। सोशल मीडिया पर मैरिज सर्टिफिकेट साइन करते हुए मोहम्मद जकारिया की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

90 साल में की पांचवीं शादी

हाल ही में सऊदी अरब में एक में एक शेख ने पांचवीं शादी की। 90 साल की उम्र में दूल्हा बनने वाले शख्स का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है। इस शादी के साथ ही नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी सऊदी अरब में सबसे ज्यादा उम्र में शादी करने वाले शख्स बन गए हैं। अपनी इस शादी के बाद ओताबी ने बताया कि वो आगे और भी निकाह करना चाहता है।

70 का दूल्हा और 75 की दुल्हन…

इसी साल फरवरी के महीने में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां 70 साल के व्यक्ति ने 75 साल की महिला के साथ शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात वृद्धाआश्रम में हुई थी। यही से दोनों को एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। इस शादी की चर्चा उस वृद्धाआश्रम से लेकर पूरे राज्य तक में हुई थी।

78 साल में की थी तीसरी शादी

पिछले साल मार्च के महीने में पंजाब से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें 70 साल की आयु में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने दूसरी शादी कर ली। ये शादी पिछले साल 6 मार्च को हुई। बता दें कि निर्मल सिंह निम्मा की शादी खासी चर्चा में रही थी। कुछ लोगों ने तो कांग्रेस को बधाइयां भी दी थीं।

90 साल की उम्र में की दूसरी शादी

साल 2021 में रामपुर के शमी अहमद का निकाह भी काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने 90 साल की उम्र में 75 साल की महिला से निकाह कर लिया था। बता दें अहमद पर पांच बेटियों की जिम्मेदारी थी। जिसके लिए उन्हें एक पार्टनर की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने निकाह का फैसला लिया। दोनों के निकाह से पूरा परिवार भी काफी खुश था। बता दें कि ये मामला यूपी के रामपुर के भोटा थाना क्षेत्र का था।

69 की उम्र में करने जा रहे तीसरी शादी

WWE के सुपरस्टार हल्क होगन भी अपनी शादियों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हल्क होगन ने एक नहीं दो शादियां की है। इसके साथ ही वो अब वो तीसरी शादी करने का प्लान कर रहे हैं। हल्क होगन 69 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने 44 साल की योगा टीचर से सगाई की है। बता दें कि दोनों डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे थे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close