google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

थक कर उतरे साइकिल से, दारा सिंह का भाजपा में शामिल होने के लग रहे कयास

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा हाई हो गया है। समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बड़ा झटका लगा है। विधायक दारा सिंह चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यूपी चुनाव 2022 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर दारा सिंह चौहान ने सपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्हें सपा ने घोसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। दारा सिंह चौहान पार्टी उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। लेकिन, यूपी निकाय चुनाव के बाद से उनका मन डोल रहा था। एक बार फिर दारा सिंह चौहान को भाजपा रास आने लगा। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारे जाने का ऑफर दिया गया है। मऊ या घोसी लोकसभा सीट से दारा सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इस प्रकार की कयासबाजियों के बीच सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। तेजी से बदलता राजनीतिक घटनाक्रम अखिलेश यादव के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

इसे भी पढें  ‘जैसी चाहिए वैसी डिग्री…देने वाले इस संगठित गिरोह की कारगुजारियों ने तो पुलिस के भी उडा दिए होश

अखिलेश यादव को लगा झटका

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी की सियासत में पार्टी को भाजपा के मुख्य मुकाबले में खड़ा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों PDA (पिछड़ा-दलित एलायंस) बनाने की घोषणा की। इस प्रकार की रणनीति के पीछे पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए स्वामी प्रसाद मौर्य की रणनीति दिख रही थी। भाजपा ने वर्ष 2014 से अब तक पिछड़ा वोट बैंक को अपने पाले में रखने में कामयाबी हासिल की। गैर यादव ओबीसी समाज का बड़ा हिस्सा भाजपा के पाले में रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी टीम के जरिए सपा की कोशिश इस वोट बैंक में सेंधमारी की थी। लेकिन, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं, सपा अध्यक्ष के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है।

भाजपा में जाने की है चर्चा

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बीच कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि दारा सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर सकते हैं। पार्टी की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। वहीं, घोसी विधानसभा सीट के खाली होने के बाद दारा सिंह चौहान के किसी मनपसंद चेहरे को उम्मीदवारी दी जा सकती है। भाजपा इसके जरिए ओबीसी वोट बैंक में जमीन पर अपनी पकड़ बनाने में कामयाब होगी। दावा यह भी किया जा रहा है कि वे इसी सप्ताह में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  छेडखानी के आरोप में जेल से बाहर निकले और बाबा गिरि में लग गए… कम फिल्मी नहीं है बाबा नारायण साकार हरि की ये 👇 कहानी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close