google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

गर्लफ्रेंड का चेहरा पसंद नहीं आया तो उसे सुला दिया मौत की नींद ; फेसबुक से शुरू प्यार कत्ल पर जाकर खत्म

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

एक दोस्ती आगे बढ़ रही थी… फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, अब प्यार का रूप ले रही थी। ये वो खत वाला प्यार तो नहीं था जहां कई-कई दिनों तक चिट्ठियों का इंतजार करना पड़ता था और फिर फूलों से सजी प्यार भरी उन चिट्ठियों को सहेज के रखा जाता था। ये प्यार तो एकदम नए जमाने का ऑनलाइन प्यार था जिसे वो जल्द से जल्द आभासी दुनिया से बाहर हकीकत की दुनिया में लाना चाहते थे। हां इस इस प्यार में भी एक इंतजार जरूर था, अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का इंतजार, उस लड़के को देखने का इंतजार जिससे महीनों से फेसबुक पर चैट हो रही थी। फेसबुक पर दोनों ने एक-दूसरे की फोटो तो देख ली थी, लेकिन सामने मिलना बाकी था।

दिल्ली का फेमस फिटनेस फ्रीक,अच्छी खासी हाइट, खूबसूर चेहरा… बिल्कुल हर लड़की के सपनों के राजकुमार की तरह। हेमंत लांबा जिसने बॉडी बिल्डिंग में नेशनल अवार्ड भी जीता। दिल्ली की ही रहने वाली 19 साल की एक लड़की को दिल दे बैठा था। हां मिलना-मिलाना नहीं हुआ था, लेकिन फेसबुक पर प्यार मोहब्बत की सारी बातें हो चुकी थी। प्यार में कसमे-वादे भी हो चुके थे, बस अब दोनों को मिलने का इंतजार था। दीप्ति नाम था उस लड़की का। हेमंत को दीप्ति की फेसबुक प्रोफाइल बेहद पसंद आई थी, तो दीप्ति भी इस हैंडसम हंक पर कम फिदा नहीं थी।

पहली बार दोनों ने दिल्ली में की मुलाकात

इसे भी पढें  इंसानियत शर्मसार! खून से लथपथ जमीन पर पड़े बेहोश व्यक्ति पर शख्स ने किया पेशाब, वीडियो ? देखिए

अब दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। अब इनका प्यार कंप्यूटर की आभासी दुनिया से निकलकर हकीकत की दुनिया में उड़ान भरने वाला था। मिलने का दिन तय हुआ 2 दिसंबर 2019। दीदार का इंतजार तो दोनों को था। जगह भी दिल्ली ही चुनी गई। दीप्ती बेहद खुश थी, हेमंत को भी अपनी गर्लफ्रेंड को देखने का इंतजार था। दोनों की मुलाकात हुई, लेकिन दीप्ति को देखते ही हेमंत का चेहरे का रंग उड़ गया। जिस दीप्ति से वो इतने दिनों से बात कर रहा था वो उसे देखकर नाखुश हो गया। दीप्ति को तो हेमंत में अब भी अपना प्रिंस चार्मिंग दिख रहा था, लेकिन हेमंत को वो उसके चेहरे से नफरत होने लगी।

चेहरा पसंद नहीं आया तो कर दिया गर्लफ्रेंड का कत्ल

दोनों हेमंत की लग्जरी कार में बैठे हुए थे। दीप्ति हेमंत से बातें कर रही थी तो दूसरी तरफ हेमंत के दिमाग में चलने लगी थी एक साजिश। ये दोनों की पहली मुलाकात थी, तभी अचानक हेमंत ने अपनी जेब में रखी पिस्टल निकाल ली और सीधा दीप्ति पर चला दी। दो गोली चलाकर हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड की जान ले ली। महीनों तक जिसके साथ प्यार-मोहब्बत की बातें करता रहा मिलते ही उसको दे दी मौत और वजह सिर्फ इतनी कि हेमंत को दीप्ति का चेहरा पसंद नहीं आया। उसे दीप्ति खूबसूरत नहीं लगी तो बस उसने कर दिया कत्ल।

इसे भी पढें  शादी के शोर में डूब गई प्रेमी की चीखें, पहले गला दबाया फिर कार में लगा दी आग

कैब ड्राइवर की भी कर दी हत्या

दीप्ति का कत्ल करने के बाद उसने कार रेवाड़ी की तरफ मोड़ी और धारूहेड़ा में दीप्ति की लाश को एक सुनसान जगह पर फेंक कर वहां से फरार हो गया। जिस कार में हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल किया उस कार को इसने कटवा दिया। दीप्ति का मोबाइल इसने अपने पास रखा और अगले दिन उस मोबाइल से एक कैब जयपुर के लिए बुक करवाई। कैब में बैठकर ये कातिल जयपुर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में इसे लगा कि कैब के ड्राइवर को इस पर शक हो गया है। बचने के लिए इसने कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को जयपुर के पास फेंक दिया।

अब उम्र कैद की मिली है सजा

इसके बाद ये उस कैब को लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गया। गुजरात में इसने ये कैब को एक डीलर को बेचने की कोशिश की। ये गाड़ी काफी महंगी थी, लेकिन हेमंत इसे सस्ती कीमत पर बेचने को तैयार था। कार डीलर को इसपर शक हो गया और उसने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ दीप्ति की लाश पुलिस को मिल चुकी थी। पुलिस दीप्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही थी। जांच में एक-एक कर सीक्वेंस मिलाई गई तो सामने आया कि दोनों कत्ल करने वाला दिल्ली का फेमस बॉडी बिल्डर हेमंत ही था। दीप्ति मर्डर केस में अब इसी साल मई में हेमंत को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है, जबकि कैब ड्राइवर के मामले में अभी केस चल रहा है।

81 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close