google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सीपत

कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के तहत दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने तीन बूथों पर ली मीटिंग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

सीपत बिलासपुर। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बूथों की तैयारी देखने के लिए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) शैलेश नितिन त्रिवेदी आज सीपत ब्लॉक पहुंचे, जहाँ उन्होंने तीन बूथों की बैठक ली।

इस बैठक में उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर के दिशा निर्देश में की गई बूथों की तैयारीयों का जायजा लिया और इसके लिए उनके साथ बूथ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बूथ के सभी पदाधिकारियों से सीधे बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया और इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक बातों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

श्री त्रिवेदी ने बूथो के महत्व को समझते हुए कहा कि बिना बूथों के तैयारी के चुनाव नहीं लड़ा जा सकता, इसलिए बूथ कमेटी के सभी लोगों को सरकार के हर पक्ष के बारे में जनता को ज्यादा से ज्यादा अवगत कराना चाहिए। आज के इस बूथ चलो अभियान में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के हर पक्ष के बारे में जानकारी दी गई और सभी का उत्साहवर्धन किया गया।

इसे भी पढें  जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन

इसके पश्चात वे सीपत से देवरी होते हुए गतौरा पहुंचे जहाँ परिवहन एवं वन मंत्री के साथ मिलकर वही प्रक्रिया पुनः दोहराई गई। इस बूथ चलो अभियान में कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा गतौरा के साथ ही जयराम नगर(खैरा),मस्तूरी,मल्हार, जोंधरा, सोन आदि जगहों के विभिन्न बूथों पर पदाधिकारियों से बातचीत के माध्यम से सम्पर्क स्थापित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर जी, पूर्व विधयाक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर, शंकर यादव, संतोष दुबे, मस्तूरी जनपद अध्यक्ष रामनारायण राठौर, वीरेंद्र शर्मा, दुबे सिंह कश्यप, देव चंद्राकर, चित्रकांत श्रीवास, दुर्गा तिवारी, प्रमोद जायसवाल, लक्ष्मी भार्गव, मनोहर कुर्रे, अखिलेश दुबे, कमल डहरिया, उदय भार्गव, जी एस जौहर, अशोक राजवाल, व्यास नारायण तिवारी, अजय शर्मा, मेघनाथ खांडेकर, एनल घृतलहरे, सेक्टर प्रभारी हरीश गुप्ता और देव सिंह पोरते,जोन प्रभारी राजू सूर्यवंशी, बूथ क्र.-53 के अध्यक्ष गोपीचंद वर्मा, बूथ क्र.-54 अध्यक्ष गौतम खरे, बूथ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सूर्या और अनिल खरे, देवी प्रसाद कुर्रे, शशि घृतलहरे, नेत्रकुमार टंडन, पुत्तन दुबे,अमृत राठौर, बिंदु जायसी,करुणा डुंगडुंग, बलिराम पटेल, प्रशांत बंजारे तथा अन्य कोंग्रेसीगण उपस्थित रहे।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  रसायनिक, जैविक, रेडियोलाजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) परिदृश्य पर एक संयुक्त माॅक अभ्यास का आयेाजन

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close