google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

रजाई में खुद और बच्चे को लपेट महिला ने लगाई आग, जिंदा जल गई मां-बेटे, बेटी झुलसी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के रूरा क्षेत्र में कथित रूप से गृह कलह से क्षुब्ध होकर एक महिला ने अपने बेटे-बेटी समेत खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने अपने ऑटो चालक पति जसवंत के साथ मनमुटाव के चलते यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के सर्वतप्पा गांव के मजरा घनश्यामपुर की निवासी सुनीता कोमल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने बेटे हर्षित (पांच) और बेटी आयुषी (सात) समेत खुद को शनिवार को रजाई में लपेटा और आग लगा ली।

उन्होने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी आयुषी को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  कलियुगी बेटे ने मां को बाल पकड़कर घसीटा, मारा और सड़क पर फेंक दिया, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close