google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

आदर्श नगर पंचायत भाटपार रानी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न , पूर्व विधायक थे मुख्य अतिथि

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

भाटपार रानी (देवरिया)। आदर्श नगर पंचायत भाटपार रानी देवरिया ( उत्तर प्रदेश) का अध्यक्ष एवं निर्वाचित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही धूमधाम एवं भव्यता से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय नगर भाटपार रानी के निर्मल मैरिज हाल में आयोजित किया गया, जिसमें भाटपार रानी के उप जिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी पी एन तिवारी, आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटपार रानी के नगर विधायक सभाकुंवर कुशवाहा रहे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार शाही, पूर्व नगर विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय, पूर्व प्रखंड प्रमुख व्यास यादव एवं सपा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया। भारी संख्या में आमंत्रित अतिथियों की देखरेख में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष पद एवं सभासदों को उनके पद और गरिमा की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम का औपचारिक श्री गणेश वाग्देवी सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण से हुआ। प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कन्हैया लाल गुप्त किशन ने अपने मधुर कंठ से सरस्वती वंदना हे शारदे मां, हे शारदे, मां अज्ञानता से हमें तार दे मां की शानदार प्रस्तुति द्वार समा बांध दिया‌ और आए हुए समस्त जनता एवं मेहमानों का स्वागत अपने स्वरचित गीत समर्पित है स्वागत में श्रद्धा सुमन से किया।

इसे भी पढें  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सलेमपुर के जीएम एकेडमी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं जनता जनार्दन को नगर अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्त ने आभार ज्ञापित किया और कहा कि इस नगर के विकास के लिए दलों के बंधन को तोड़ कर मैं विकास की गंगा आदर्श नगर पंचायत भाटपार रानी में बनाऊंगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष रहे नगर विधायक ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने एवं नगर के विकास पर भी बल देने की बात कही।

पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि सभी दलों के बंधन को तोड़ कर भाटपार रानी में विकास होना चाहिए। मैं सदा विकास का पक्षधर रहा हूं, अगर कोई यह कहता है कि मैं विकास के पथ में रोड़ा अटका रहा हूं, तो मैं उसे इस मंच से चुनौती देता हूं। मैं विकास के लिए सदैव आगे रहूंगा। आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्त ने कहा कि मैं जनता जनार्दन की भावनाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगी और सदैव गरीब जनता को प्राथमिकता दूंगी।

 

कार्यक्रम को उप जिला अधिकारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उदय नारायण सिंह सम्यक ने किया, जो इस क्षेत्र के प्रेरक वक्ता हैं।

इसे भी पढें  सेना भर्ती के नाम पर जालसाजी: तरकुलवा क्षेत्र के 11 युवाओं से 65 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनन राय वर्तमान प्रखंड प्रमुख लक्ष्मण खरवार और भाटपार रानी के सम्मानित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से सभा को भव्यता प्रदान की।

219 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close