google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

अचानक जयमाल में दुल्हन आगबबूला होकर शादी से कर दिया इंकार, वजह सुनकर लोग चौंक गए 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया । दुल्हन ने शादी से कुछ घंटे पहले ही शादी करने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण सभी मेहमान चौंक गए और सकते में आ गए हैं। इस तरह की घटनाओं में दुल्हन अपने निर्णय को बदलने का अधिकार रखती है, और यह आमतौर पर बड़ी चर्चा का कारण बनता है। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले से पीछे नहीं हटी।

देवरिया के भटनी वीरसिंहपुर गांव में बुधवार की रात खुखुंदू के अमवा पाण्डेय से बरात आई थी। काफी धूम-धाम से घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। अभी तक की सभी रस्मों को हर्षोल्लास के साथ पूरा किया गया। लेकिन थोड़ी देर बार दूल्हे की हरकत से शादी में बवाल मच गया।

अपनी ही शादी में शराब पीकर स्टेज पर पहुंचना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। जयमाला की रसम पूरी करने से पहले दूल्हा शराब पीकर स्टेज पर चढ़ गया और नशे में खुद को भी नहीं संभाल पा रहा था। दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन आग बबूला हो गई। इसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाह स्थल पर ही हंगामा हो गया।

इसे भी पढें  जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ विश्वकर्मा पूजन समारोह

मिली जानकारी के मुताबिक स्टेज में नशे की हालत में दूल्हा दुल्हन की सहेलियों से ही छेड़खानी करने लगा। इसके बाद जब दुल्हन ने दूल्हे को रोका तो वो दुल्हन को ही भला-बुरा कहने लगा। इस बात से नाराज दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया।

लाख कहने पर भी नहीं मानी दुल्हन 

इस बात की सुचना किसी ने पुलिस को देदी. मौके पर पहुंची पुलिस को देख कुछ बाराती मौके से फरार हो गए. इसके बाद लड़की पक्ष को समझाने के लिए दूल्हे के घर के बुजुर्ग ने लाख कोशिश की. लेकिन, उनकी दुल्हन के आगे एक न चली, जिसके बाद बराती बिना दुल्हन के ही वापस घर लौट गए।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई 

पुलिस अधिकारी वीरेंद्र कुशवाह की जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। लेकिन, अभी तक दोनों में से कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा यदि तहरीर दी जाएगी तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई 

पुलिस अधिकारी वीरेंद्र कुशवाहा की जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। लेकिन, अभी तक दोनों में से कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा यदि तहरीर दी जाएगी तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

130 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक संसाधनों को बनाएं सुरक्षित--शक्ति बठला

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close