google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

रिश्ते की बहन से इश्क करने की ऐसी भयंकर सजा इस युवक को मिली तो लोग कहने लगे – ये तो होना ही था….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बांदा: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक लड़की को उसके घर से भगा ले गया, जिसे परिजनों ने लड़की समेत ढूंढ निकाला। बाद में परिजन मारते पीटते प्रेमी को थाने ले जा रहे थे। तभी वह भागने लगा, जिसे लड़की के पिता ने गोली मार दी। पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अभियोग केस दर्ज किया है। घटना यूपी के जनपद बांदा में नरैनी थाना अंतर्गत पनगरा गांव की है।

इसी थाना क्षेत्र के निवासी एक परिवार की लड़की को बांदा निवासी रवि रविवार की रात अपने साथ भगा कर ले गया था। लड़की के परिजनों ने लड़की और उसके प्रेमी को खोज निकाला और लड़के को मारते पीटते हुए थाने ले जा रहे थे। तभी वह भागने लगा, जिसे पर लड़की के पिता ने उसे गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

रस्सी से बांधकर मारा-पीटा

इस बारे में अस्पताल में भर्ती घायल रवि ने बताया कि नरैनी निवासी लड़की रविवार को रात 8 बजे मेरे घर आ गई थी। घर से वह 10 हजार रुपए भी लेकर आई थी। इस पर मेरे पिता ने नाराजगी व्यक्त करते कहां कि अपने पिता को बुलाओ। तब घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी गई थी। आज लड़की के परिजन घर आए और लड़की के साथ मुझे भी साथ ले गए। नरैनी के समीप पनगरा गांव में नहर के किनारे मुझे रस्सी में बांधकर परिजनों ने मारा-पीटा, जब मैं रस्सी खोल कर भागने लगा तब पिता ने मुझे गोली मार दी।

रिश्ते में बहन से प्यार का मामला आया सामने

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि गोली लड़की के भाई द्वारा मारी गई है, जिसके खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर उस तमंचे को भी बरामद किया गया है, जिससे युवक को गोली मारी गई है। साथ ही युवक के खिलाफ लड़की का अपहरण करने का केस दर्ज किया गया है। लड़का, लड़की के पिता के मामा का लड़का है।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दो पैग लगाने के बाद मांगती थी फ्लेवर्ड हुक्का…पति ने मना किया तो बीवी ने उठाया ये कदम

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close