google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

दो पैग लगाने के बाद मांगती थी फ्लेवर्ड हुक्का…पति ने मना किया तो बीवी ने उठाया ये कदम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका पति रोज उससे मारपीट करता है। हालांकि, जब पुलिस ने इस मामले की जांच की और दोनों की काउंसलिंग की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय युवक की शादी 2023 में आगरा की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे और एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन हाल ही में, महिला अचानक अपने ससुराल छोड़कर मायके लौट आई और अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति को नोटिस जारी किया और पूछताछ के लिए बुलाया।

पति से पूछताछ करने पर पता चला कि उनके बीच कोई मारपीट नहीं हुई थी। असल में, समस्या कुछ और ही थी। पति ने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को शराब पीने का शौक था। वे अक्सर दो पैग शराब पीते और उसके बाद सिगरेट पीते थे। पर, कुछ समय से उसकी पत्नी सिगरेट की बजाय फ्लेवर्ड हुक्का की डिमांड करने लगी थी। जब पति ने इस नई आदत पर आपत्ति जताई, तो पत्नी नाराज हो गई और मायके चली गई।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बिजली चोरी पकड़ने गए एसडीओ और जेई को लोगों ने बनाया बंधक,  टीम के सदस्यों की हुई जमकर पिटाई

इसके बाद मामले को परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया गया। वहां काउंसलर सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की और फिर उन्हें आमने-सामने बातचीत के लिए बुलाया। काउंसलिंग के दौरान, पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को हुक्का अधिक सेवन न करने की सलाह दी थी, जिससे उनकी बीच झगड़े होने लगे और पत्नी ने गुस्से में आकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।

काउंसलिंग सेशन में दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और सुलह के लिए सहमत हो गए। उन्होंने शराब और हुक्का छोड़ने की कसम भी खाई, ताकि उनके बीच फिर से ऐसे झगड़े न हों। इस प्रकार, पुलिस और काउंसलर की मदद से इस मामले का समाधान हो गया और दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया मौका दिया।

112 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close