google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जौनपुर

शौच के लिए खेत में गई महिला से बलात्कार की कोशिश में नाकाम युवक ने ऐसी हैवानियत कर डाली कि लोग सन्न रह गए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

जौनपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बना दिए हैं उसके बावजूद भी महिलए, बेटियां हर दिन कहीं नहीं कहीं दरिंदगी की शिकार होती हुई दिखाई पड़ती है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से सामने आया है। जहां पर शौच के लिए गई खेत में गई विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी युवक ने रेप की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने नवविवाहिता के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पीड़िता खेत में खून से लथपथ कराहती रही। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो आनन-फानन में विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता घर से महज 100 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को दुष्कर्म की नीयत से दबोच लिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। जिससे महिला का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गई। पीड़िता बेहोश होकर गिर गई। खून से लथपथ कराहती रही। जब महिला के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उसे अस्पताल पहुंचा।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मंच पर माला, फिर दनादन मुक्का! जौनपुर में महेंद्र राजभर की पिटाई, साजिश के पीछे ओम प्रकाश?

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता शौच के लिए खेत में गई थी। इस दौरान एक युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध की तो आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। जिससे उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close