google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

एयरफोर्स सार्जेंट ने अपने डेंटल सर्जन डॉ की कर दी हत्या ; मृतक की पत्नी ने योगी से लगाई ये गुहार 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
74 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। डेंटल सर्जन डॉ. गौरव जिस जिगरी दोस्त पर सबसे ज्यादा भरोसा करते थे। उसी दोस्त (एयरफोर्सकर्मी) ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब डॉ. गौरव घर नहीं पहुंचे थे, तो उनकी पत्नी प्रियंका बहन के साथ स्कूटी से देररात एफरफोर्स सार्जेंट के घर पहुंची थी, उस दौरान एयरफोर्स सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव खून से सने कपड़ों को जला रहा था। जब प्रियंका ने पूछा किसके कपड़े जला रहे हो, तो उसने बताया कि बीमार बेटी के कपड़े खराब हो गए थे, उन्हें जला रहा था।

एयरफोर्स सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव नहाने के बाद प्रियंका और उसकी बहन के साथ रात 11ः30 बजे चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचा था। लेकिन चकेरी पुलिस ने यह कहकर चलता कर दिया था कि लापता होने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन मंगलवार (14 मार्च) को प्रियंका नौबस्ता थाने में गुशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी। नौबस्ता पुलिस ने भी टरका दिया था। इसी दौरान चकेरी चौकी इंजार्ज का फोन आया कि आंतिम लोकेशन रूमा की मिली है। इसके बाद प्रियंका सिंह ने एसीपी अमरनाथ से मुलाकात की और एसीपी के आदेश पर गुमशुदगी दर्ज की गई।

ऐसे गहराया शक

डीसीपी पूर्वी रवींद्र कुमार के मुताबिक मुदित के बयानों और सीडीआर की डिटेल में विरोघाभास था। इस पर पुलिस का मुदित श्रीवास्तव पर शक गहरा गया। मुदित ने प्रियंका को बताया था कि गौरव को चकेरी के पास छोड़ दिया था। लेकिन डॉ. गौरव की आखिरी लोकेशन मुदित के रूम के आसपास की मिली थी। लोकेशन पर मुदित भी मौजूद था। पुलिस ने मुदित से सख्ती से पूछताछ की, तो वो टूट गया और उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। मुदित ने पुलिस को बताया कि उसके डॉक्टर की पत्नी से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी डॉ. गौरव सिंह को हो गई थी। गौरव मेरी हत्या की फिराक में था। इसलिए उसको रास्ते से हटा दिया।

डॉक्टर की पत्नी ने लगाया आरोप

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि जब डॉ. गौरव सिंह ससुराल से निकले थे, तो उनकी कार में साढ़े सात लाख रुपए रखे थे। कार में साढ़े सात लाख रुपए नहीं मिले हैं, और आरोपी भी पैसों के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

सीएम को किया ट्वीट

डॉ. गौरव सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया है। ट्वीट कर प्रियंका ने लिखा कि हत्यारोपी पैसे नहीं लौटाना चहता है। इसलिए पुलिस को झूठी कहानी बता रहा है। बदनाम करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कानपुर पुलिस, डीजीपी यूपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी दी है।

क्या था मामला

उन्नाव आवास विकास निवासी डॉ. गौरव सिंह डेंटल सर्जन हैं। डॉ. गौरव सिंह बीते सोमवार (13 मार्च) को पत्नी प्रियंका सिंह के साथ क्रेटा कार से नौबस्ता राजीव विहार ससुराल आए थे। डॉ. गौरव पत्नी को उसके मायके पर छोड़ने के बाद अहिरवां निवासी एयरफोर्स कर्मी मुदित श्रीवास्तव से मिलने के बात कह कर निकले थे। मुदित श्रीवास्तव एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात है, मूलरूप से उसी मोहल्ले का रहने वाला है, जिसमें डॉ. गौरव रहते थे। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी थी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close