google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अंतरराष्ट्रीयनेपालनेपालगंज

VEDIO मौत की उड़ान ; FB लाइव कर रहे थे तभी गिरा विमान, यूपी के 5 लोग भी काल की गाल में समा गए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मिश्रीलाल कोरी की रिपोर्ट 

नेपाल में रविवार को 72 लोगों को लेकर जा रहा प्‍लेन क्रैश हो गया। विमान में भारत के 5 लोग सवार थे। ये सभी लोग यूपी के गाजीपुर से थे।

गाजीपुर के ये 5 युवा 13 जनवरी को नेपाल घूमने के लिए गए थे। इनके नाम अनिल राजभर, विशाल शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, सोनू जयसवाल और संजय जयसवाल हैं। ये लोग जहूराबाद, धरवा और अलावरपुर के रहने वाले थे।

हादसे के समय कर रहे थे फेसबुक लाइव

हादसे के समय सोनू जयसवाल ने फेसबुक लाइव भी किया था। वीडियो में सोनू फ्लाइट के अंदर बैठे यात्रियों को दिखाते हैं। तभी फ्लाइट हवा में गोते खाती है और यात्रियों की चीख निकल जाती है। कुछ ही पल में बस आग दिखाई देने लगती है।

 

विमान में थे 68 यात्री

नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा येति एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में क्रू के 4 सदस्य और 68 यात्री सवार थे। इनमें 53 नेपाली और बाकी विदेशी थे। इसमें 5 भारतीय थे, जो गाजीपुर के रहने वाले थे।

इसे भी पढें  सूर्य नमस्कार को चला "आदित्य L1" ; चार चरणों को लांघकर निर्धारित कक्षा में स्थापित हुआ

एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि विमान के मलबे से अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है। किसी के भी जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं है।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close