google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजनीति

केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक वाक् युद्ध का इससे बेहतर और कोई उदाहरण नहीं हो सकता…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। सपा प्रमुख ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग दूध पीकर जानवरों को सड़क पर छोड़ देते हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने हाल ही आवारा पशुओं की इस समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं, उनमें गलती उन लोगों की भी है, जो गाय का दूध पी लेते हैं और जब वह गाय दूध देना बंद कर देती है तो उनको सड़कों पर छोड़ देते हैं।’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) के इस बयान पर सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के जरिए जहां केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट किया, ‘गलती तो उन लोगों की भी है, जो चुनाव में जनता से अन्ना पशुओं की समस्या को खत्म करने का वादा करके वोट तो ले लेते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता को ही दोषी ठहराते हैं। वोट का दोहन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने हाल पर भटकने के लिए छोड़ देती है।’

आवारा पशुओं को लेकर जानिए केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि गांव में जो आवारा पशु घूम रहे हैं, उनको भी मैंने देखा है, उससे किसान परेशान हैं, यह बात मुझे पता है, लेकिन यह आवारा पशु को सही जगह पहुंचाने के लिए आप लोगों को हमारी मदद करनी होगी, जो कोई भी आवारा पशु आपको दिखे। आप उसे गोशाला में छोड़ कर आएं, जिससे सभी आवारा पशु गोशाला में पहुंच जाएंगे और परेशानी नहीं होगी। अगर गोशाला में जगह नहीं है तो हम और जगह की व्यवस्था करेंगे।

बता दें, उत्तर प्रदेश में अन्ना जानवरों की समस्या एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्सर भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं।

72 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close