शिक्षक एमएलसी और सहकारिता चुनाव को लेकर बैठक

69 पाठकों ने अब तक पढा

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

देवरिया। भाजपा सलेमपुर विधानसभा द्वारा सिचाई विभाग स्थित डाकबंगला सलेमपुर में शिक्षक एमएलसी और सहकारिता चुनाव सम्बन्धित एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सुमेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ही शिक्षकों एवम् बुद्धिजीवियों के दल के रूप में पहचान रखती आई है इन्हीं के दम पर भाजपा आज देश के सत्ता तक पहुंच पाई है और विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर पाई है।

जिलामहामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि भाजपा सदैव सहकारी समितियों के विकास व उत्थान के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकारी समितियों के माध्यम से उन्नत बीज,खाद आदि मिले यह भाजपा के सदैव अपनी प्राथमिकताओ में रखा है।

भाजपा ही साधन सहकारी समितियो की सच्ची हितैषी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने किया।

उक्त कार्यक्रम को कामेश्वर तिवारी, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, बृजेश धर दूबे, रामेश्वर सिंह, सतीश सिंह,संजय कुशवाहा, कमलेश तिवारी, अरुण पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, अभय सिंह, विष्णुकांत तिवारी, आनंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top