google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

मां ने गेम खेलने से रोका तो क्लास-3 के छात्र ने लगाई फांसी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
68 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

लखनऊ से एक हैरान करने वाला सामने आया है। गुरुवार को हुसैनगंज के छितवापुर पजावा के 12 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका नाम आयुष तिवारी था। आयुष संस्कृत विद्यालय में तीसरी का छात्र था।

पुलिस के अनुसार आयुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। वह घर पर रहकर मोबाइल पर गेम खेलता था। उसकी मां उससे परेशान होकर मोबाइल ले लिया। इसके बाद उस लड़के ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध की बेटी कोमल उनके साथ ही रहती है। कोमल के दो बच्चे हैं। एक लड़का आयुष और एक लड़की विदिशा। पांच साल पहले कोमल के पति सुरेंद्र की मौत हो गई थी। कोमल उसके पास ही रहती थी और वहां आस पास के लोगों के यहां खाना बनाती है। जिससे उसका खर्चा चलता है।

कोमल ने बताया कि वह कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। उसके पास स्कूल ना आने को लेकर शिकायत आई थी। उसे स्कूल जाने के लिए कहती थी लेकिन वह घर पर रहकर मोबाइल पर गेम खेलता था। जिसे लेकर डॉटी थी। गुरूवार को जब वह बाहर खाना बनाने गई थी तब उसने अपने बहन को बाहर भेज दिया। उसी समय वह खुद को अकेले पा करके खुदकुशी कर ली। जब उसकी बहन विदिशा घर पर आई तो उसे लटका देखा।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close