google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

‘अखिलेश जेल जाने के लिए रहें तैयार’ ; केशव मौर्य ने भारत जोडो़ यात्रा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस सपा को न्यौता भेजे या सपा कांग्रेस को। दोनों पार्टियां एक हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों बीजेपी के खिलाफ हैं।

केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों को धारा 370 खत्म करना अच्छा नहीं लगा। राममंदिर का भव्य निर्माण बनना और भारत में विकास हो रहा है। ये सब इन लोगों को अच्छा नहीं लगता है। सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। इन सब के एजेंडे सेट हैं, कोई भ्रष्टाचारी है, कोई तुष्टीकरणवादी है तो कोई परिवारवादी है।

मैनपुरी मॉडल पर क्या बोले मौर्य ?

केशव मौर्य ने गुजरात मॉडल पर मैनपुरी मॉडल भारी होने पर कहा कि आजमगढ़ मॉडल उनको कैसा लगा था। यह भी पूछना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर चुनाव हुआ था। बीजेपी ने वहां पर चुनाव लड़ा था लेकिन आक्रामक ढंग से नहीं लड़ा। मैनपुरी का चुनाव मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि है।

अखिलेश यादव जेल जा करके सपा के गुंडा और माफिया नेताओं से मिल रहे हैं। वे भी जेल जाने के लिए तैयार रहें। उनकी पार्टी में सब गुंडे और माफियां जैसे नेता हैं। समाजवादी पार्टी का अब प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है।

69 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close