google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

यमुना में कूदने लगी थी यह युवती फिर फ़रिश्तों ने बचाई ऐसे उसकी जान, वीडियो ?देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रयागराज। नैनी नए पुल की रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूदने जा रही युवती का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवती धमकी दे रही थी कि अगर कोई नजदीक आया तो वह कूद जाएगी। यह देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोग दूर खड़े होकर वीडियो बनाकर उसे शेयर कर रहे थे।

इसी दौरान लोगों ने उसे बातों में भी उलझाए रखा और नीचे उतरने की अपील करते रहे। इसी बीच अचानक एक युवक तेजी से पीछे से आया और युवती को पकड़कर रेलिंग से नीचे खींच लिया। नीचे आने के बाद भी युवती जान देने पर अड़ी रही।

इसी बीच लोगों की सूचना पर कीडगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग के बाद उसकी मां को सौंप दिया। कीडगंज पुलिस ने बताया कि मामला 29 मई का है। कीडगंज की रहने वाली रोशनी तीन बहनें हैं। एक बहन से उसका विवाद हुआ था। गुस्से में आकर वह नैनी नए यमुना पुल से कूदकर जान देने गई थी।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  जिस कमरे में मिली थी महंत की लाश उसी ने उगले एक साल बाद 50 किलो सोना और 3करोड की नकदी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close