google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

प्रदेश में अभी और सताएगी गर्मी, झुलसती धूप में उबलेंगे जड़ चेतन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगभग 40 से 44 डिग्री के इर्द-गिर्द घूम रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। भीषण गर्मी से इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी भी व्याकुल हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के निवासियों को और भी प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

 28, 29 और 30 अप्रैल को तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में 27 से लेकर 30 तारीख तक हीटवेव चलती रहेगी। वहीं कुछ स्थानों पर 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी व चमक के साथ हल्की छीटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगरा, प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, झांसी जिले में आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। लखनऊ में 41, आगरा में 44, प्रयागराज में 45, वाराणसी में 44 व कानपुर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। आइए डालते हैं यूपी के मौसम पर एक नजर…

इसे भी पढें  पुलिस कस्टडी में आखिर गैंगस्टर का वीडियो शूट किसने किया? सवाल उठा और दरोगा सहित दो सिपाही निलंबित

बुधवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर नगर

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

गोरखपुर

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वाराणसी

न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

प्रयागराज

न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसे भी पढें  तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से हिलेगा उत्तर प्रदेश – अलर्ट जारी

मेरठ

मेरठ में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आगरा

आगरा में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 29 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close