google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

इंतहाई शैतानी ; बेटे ने फूंक दिया अपने बाप का घर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ। सआदतगंज के मोअज्जमनगर में बुधवार सुबह सुबह युवक ने अपनी दरिंदगी दिखा दी। युवक का उसके घरवालों से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह पहले तल पर गया जहां उसके वृद्ध पिता रहते हैं। उसने वहां पहुंच कर कमरे में आग लगा दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया और आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया।

मोअज्जमनगर निवासी रितेश का बुधवार सुबह पिता और मां से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान रितेश भागकर पहले तल पर रह रहे पिता के कमरे में पहुंचा। पिता के कमरे में आग लगा दी। कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच रितेश भाग निकला। सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

इस बीच लोग अपने घरों की छतों से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने भी लोगों की मदद से पानी फेंकना शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गृह कलह के चलते रितेश ने पिता के कमरे में आग लगाई है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  स्कूल में बच्चे कर रहे है नमाज की मुद्रा में प्रार्थना, उठ रहे हैं कई सवाल

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close