google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

आजमगढ़ की जिला कुश्ती टीम का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी दम

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
70 पाठकों ने अब तक पढा

आजमगढ़ में चयनित कुश्ती खिलाड़ियों की टीम 19 से 21 मई तक मुजफ्फरनगर में आयोजित U17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। जानें पूरी सूची और आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी।

जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़ — जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। यह चयन ट्रायल 5 मई 2025 को श्री सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें U15, U17 और U23 वर्गों के पुरुष एवं महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। अब ये चयनित खिलाड़ी 19 से 21 मई तक मुजफ्फरनगर में होने वाली U17 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

U17 बालक वर्ग:

अवनीश यादव, इंद्रेश यादव, संदीप, शिवम यादव, अभय गुप्ता, अनुज यादव, आशीष राजकुमार यादव, देवेश कुमार यादव, सौरभ यादव, विकेश, संजय यादव।

U17 बालिका वर्ग:

अंशू यादव, सारिका यादव, प्रीति यादव, सुगंधा पाल, अनु यादव, दीक्षा।

U15 बालक वर्ग:

सुनील गौड़, विकास यादव, दुलारे सोनकर, राजकुमार यादव, अमित यादव, रितेश यादव, विवेक चौहान, प्रियांशु, जय हिंद, आदित्य यादव, शिवम, हरि ओम, अनूप यादव।

U15 बालिका वर्ग:

अंशिका यादव, तनु यादव, गौरी प्रजापति।

U23 पुरुष वर्ग:

धर्मराज यादव, रितेश यादव, आयुष यादव, आकाश यादव, सौरभ यादव, अमरनाथ चौहान, दुर्गेश सिंह, सूरज यादव।

U23 महिला वर्ग:

मधु विश्वकर्मा, अनुपमा, जया विश्वकर्मा, सेजल मौर्य।

आयोजन की शुरुआत और प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि आजमगढ़ के पहलवान राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक जिले का नाम रोशन करेंगे।”

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, क्षेत्रीय अधिकारी सिराजुद्दीन, युगांत उपाध्याय, भैयालाल पहलवान, सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, रामफेर, अमरजीत यादव, गोविंद यादव, गोपाल यादव, विभा मौर्य, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close