google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

माफिया राज में दबे थे सपने, योगी राज में UPSC टॉपर बनी प्रयागराज की बेटी

यूपी अब विकास और प्रतिभा की पहचान बनता जा रहा है

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
179 पाठकों ने अब तक पढा

देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए माफिया राज के अंत का श्रेय अपने शासन को दिया। UPSC 2024 की टॉपर शक्ति दुबे का उदाहरण देते हुए प्रयागराज की प्रतिभा की चर्चा की।

संजय कुमार वर्मा के साथ अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया (उत्तर प्रदेश), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्षी दलों—विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस—पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे का उदाहरण देते हुए अपने शासन की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

गरीबी को बताया सरकार के लिए भी चुनौती

सीएम योगी ने कहा, “गरीबी केवल किसी एक परिवार या समुदाय की समस्या नहीं है, यह सरकार के लिए भी एक गंभीर चुनौती होती है। जो लोग केवल अपने परिवार तक सीमित थे, वे समाज का व्यापक विकास कभी नहीं कर सकते।” उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर इशारा करते हुए कहा कि वे लोग सिर्फ अपने हितों तक सीमित रहे और राज्य की व्यापक उन्नति से उनका कोई लेना-देना नहीं था।

पिछली सरकारों पर साधा सीधा निशाना

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने हर जिले में माफिया को बढ़ावा देकर समानांतर शासन चलाया। उन्होंने कहा, “आज उत्तर प्रदेश माफिया और गुंडा राज से मुक्त हो चुका है। इसका असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है—यूपी अब विकास और प्रतिभा की पहचान बनता जा रहा है।”

प्रयागराज की बेटी बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से प्रयागराज का ज़िक्र करते हुए कहा, “एक समय था जब प्रयागराज को माफियाओं ने जकड़ रखा था। लेकिन जैसे ही प्रयागराज को माफिया राज से मुक्ति मिली, वहां की बेटी शक्ति दुबे ने UPSC में टॉप कर इतिहास रच दिया। यह केवल संयोग नहीं, बल्कि सुशासन का परिणाम है।”

उन्होंने आगे बताया कि प्रयागराज में आज दर्जनों छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अच्छे रैंक हासिल किए हैं। यह दर्शाता है कि माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश में अब युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close