google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

समय पूर्व रिहाई के बाद हत्या के दोषी का भव्य स्वागत, भाजपा विधायक की पोस्ट पर बवाल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी इस समय सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से रिहा हुए श्यामपाल वर्मा का स्वागत किया। पोस्ट के अनुसार, विनय द्विवेदी ने श्यामपाल वर्मा से मिलकर मिठाई खिलाई और उनके जेल से रिहा होने पर खुशी जताई। विधायक ने लिखा, “डॉक्टर श्यामपाल वर्मा जी विगत दो दशक से जेल में बंद थे। उनका हमारे बीच न होना मन को बहुत पीड़ा पहुँचाता था। उनकी रिहाई के उपरांत कल उनसे मुलाकात कर मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की।”

अखिलेश यादव का तंज

इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग हम पर माफियाओं को शरण देने का आरोप लगाते हैं, वे खुद आईना देखने से बचते हैं। अखिलेश के इस बयान को गोंडा में भाजपा विधायक के ताजा घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढें  जांच के घेरे में गोंडा की ग्राम पंचायतें – मनरेगा में करोड़ों की गड़बड़ी का खुलासा संभव

श्यामपाल वर्मा की पृष्ठभूमि

श्यामपाल वर्मा गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के पेड़ारन गांव के निवासी हैं। वर्ष 2006 में उन पर हत्या, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पिछले लगभग 18 वर्षों से वे जेल में थे। जेल में रहते हुए उनके खिलाफ कुल तेरह आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें से चार मुकदमे जेल में रहते हुए ही दर्ज हुए।

समय पूर्व रिहाई और स्वागत समारोह

श्यामपाल वर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय पूर्व रिहा कर दिया गया। 11 नवंबर को उन्हें गोंडा मंडल कारागार से रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही श्यामपाल का स्वागत करने के लिए विधायक विनय कुमार द्विवेदी आतुर दिखाई दिए। उन्होंने श्यामपाल को गले लगाया और अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनके स्वागत का जश्न मनाया। यही नहीं, गौरा के विधायक प्रभात वर्मा और मनकापुर के विधायक रमापति शास्त्री ने भी श्यामपाल की रिहाई पर खुशी जाहिर की।

पुलिस और प्रशासन की सख्ती

श्यामपाल की रिहाई के बाद 17 नवंबर को उनके पैतृक गांव राजगढ़ (पेड़ारन) में एक भव्य स्वागत जुलूस का आयोजन किया जाना था। लेकिन प्रशासन को भनक लगने पर इसे लेकर जिले में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने इस जुलूस को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। मोतीगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि श्यामपाल वर्मा के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने स्वयं हर गतिविधि पर नजर रखी।

इसे भी पढें  बुलडोजर लेकर आए तो साथ आए लोगों समेत नदी में घुसेड़ दूंगा…भाजपा विधायक क्यों आगबबूला हुए अधिकारी पर? 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

भाजपा विधायक विनय द्विवेदी द्वारा श्यामपाल वर्मा को मिठाई खिलाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने न केवल गोंडा बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल में चर्चा का विषय बना दिया है। जहां एक तरफ भाजपा विधायक का यह कदम पार्टी की नीति और छवि पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह घटना राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ाने का काम कर रही है।

विपक्ष का प्रहार

विपक्ष ने भाजपा विधायक पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी ने इसे भाजपा के ‘दोहरे मापदंड’ का उदाहरण बताया है।

विपक्ष का कहना है कि भाजपा सरकार अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करती है, लेकिन उन्हीं के विधायक एक सजायाफ्ता अपराधी का खुलेआम स्वागत कर रहे हैं।

यह पूरा घटनाक्रम न केवल स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि राज्य की राजनीति में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। देखना होगा कि इस विवाद के बाद भाजपा विधायक विनय द्विवेदी और पार्टी की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

630 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  NEET की परीक्षा में 633 , 99.51 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 8526 आल इंडिया रैंक प्राप्त कर युवराज ने बढाया क्षेत्र का मान

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close