google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

युवक के कंकाल की बरामदगी पर भयानक हंगामा : भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने किया थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
109 पाठकों ने अब तक पढा

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में एक युवक के कंकाल की बरामदगी के बाद भयानक हंगामा हुआ है। 

शनिवार को खड़ी दरौली गांव में पुलिस ने एक कंकाल, आधार कार्ड, चप्पल और कपड़े बरामद किए। यह कंकाल नवीन कुमार का हो सकता है, जो 30 जून से लापता था। भाटी गांव के निवासियों ने पुष्टि की कि कंकाल नवीन कुमार का ही है।

नवीन कुमार के लापता होने के बाद से उसकी स्थिति को लेकर विभिन्न आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। कंकाल मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बलिया पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता सिकंदरपुर थाना परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन किया। वे पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के बाद, अधिकारियों ने शामिल लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा समाप्त हुआ।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close