google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों को दी 120 करोड़ रुपए की सहायता

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर 40 जिलों में फैल चुका है, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है और संपर्क मार्ग भी जलमग्न हो गए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए यूपी सरकार ने राहत कार्यों के लिए 120 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी कर दी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य आपदा मोचक निधि (State Disaster Relief Fund) से यह धनराशि मंजूर की है। इस राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सहायता देने, कृषि निवेश अनुदान और अन्य राहत कार्यों के लिए किया जाएगा। 40 जिलों में से 20 जिलों को 5-5 करोड़ रुपए और बाकी 20 जिलों को 1-1 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सहायता के आदेश दिए। इन जिलों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। राहत के कार्यों में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के साथ-साथ कृषि को हुए नुकसान की भरपाई भी शामिल है।

इसे भी पढें  1 जून जब अपने ही परिवार का कातिल बना युवराज… बड़ी बड़ी यादें हैं इस तारीख में समाहित

बाढ़ से प्रभावित प्रमुख जिलों में लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया और उन्नाव शामिल हैं। इसके अलावा, महराजगंज, बिजनौर, गाजीपुर, मऊ, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ और कासगंज को 1-1 करोड़ की सहायता राशि दी गई है।

राहत आयुक्त जी.एस. नवीन के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। पहले भी बाढ़ तैयारियों के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी थी। बाढ़ की स्थिति इतनी गंभीर है कि सरयू, घाघरा, शारदा, राप्ती और अन्य सहायक नदियों का पानी कई गांवों में घुस चुका है, जिससे पूर्वांचल के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण भी किया था और इसके बाद समीक्षा बैठक में राहत कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए थे।

126 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close