google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

पति के खिलाफ बेटे के अपहरण की बीवी ने दर्ज कराई शिकायत, पढिए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
81 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के गांव चौबेपुर लाला पुरवा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक तीन साल के मासूम बेटे को उसके सौतेले पिता ने आधी रात को सोते समय उसकी मां से छीनकर फरार हो गया। इस घटना के बाद मां ने अपने पति के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेटे को आरोपी पति के घर से बरामद किया और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया। 

तरबगंज थाना क्षेत्र के लाला पुरवा की रहने वाली पूजा की पहली शादी 2019 में लखीमपुर खीरी जिले के संतोष के साथ हुई थी। इस शादी से उनका एक बेटा है, जो अब तीन साल का है। शादी के बाद पूजा ससुराल छोड़कर मायके में आकर रहने लगी। वर्ष 2021 में उसने फखरपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी अखिलेश से दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उसकी एक बेटी है। लेकिन दूसरे पति से भी विवाद होने के कारण वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने लगी।

पूजा के मुताबिक, चार दिन पहले उसका पति अखिलेश आधी रात को अचानक उसके घर आ गया। उस समय पूजा घर के बाहर सो रही थी। अखिलेश ने मौके का फायदा उठाते हुए बेटे को छीनकर भाग गया। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बेटे को आरोपी पति के घर से बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया। आरोपी पति के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close