google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बुलंदशहर

साहब! मैंने अपनी बीवी को मार दिया है… ब्लेड से लगातार वार कर पत्नी की जान लेने वाला खुद पहंच गया थाने…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर शाम, जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले सचिन ने अपनी पत्नी मंजू की ब्लेड से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद सचिन खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, सचिन और मंजू दोनों नगर पालिका में संविदा पर काम करते थे। घटना की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। सचिन अपनी पत्नी मंजू पर किसी से अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी शक के चलते उसने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें मंजू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सचिन और मंजू की शादी को 15 साल हो चुके थे और उनके तीन बच्चे भी हैं।

इसे भी पढें  समाजसेवी और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ने मदरसा के जलसे की बढाई रौनक

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी सचिन को हिरासत में ले लिया है। अनूपशहर क्षेत्राधिकार ने बताया कि गृह क्लेश के चलते सचिन ने यह कदम उठाया। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

152 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close