google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

महज एक फीट जमीन के लिए पडोसी को काट डाला, हैवानियत का भूत ऐसा कि गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के अकबरपुर बीरबलपुर गांव में महज 1 फीट जमीन के कब्जे को लेकर हुए विवाद ने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव का निवासी अरविंद कुमार, जो मजदूरी करता था, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिता रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से उसका और उसके पड़ोसी मुलचंद निषाद के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को अरविंद की पत्नी बाहर आकर नाली साफ कर रही थी, तभी मुलचंद वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इस पर अरविंद भी बाहर आ गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। 

बहस इतनी बढ़ गई कि मुलचंद ने आपा खो दिया और पास में रखी कुल्हाड़ी से अरविंद पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार अरविंद की गर्दन पर लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच अरविंद की गर्भवती पत्नी बीच-बचाव करने आई तो मुलचंद ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसे भी पढें  बीजेपी विधायक खुले मंच से कह रहे हैं कि 'उत्तरी भारत का सबसे बड़ा माफिया डॉन हमें पैसा देता है' ; वीडियो ? देखिए 

घायल महिला को पहले सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया, जहां से उसे हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पूरे इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी मुलचंद को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जमीन के विवाद में मुलचंद ने अपने पड़ोसी अरविंद पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मृतक की पत्नी का इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह घटना दर्शाती है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते विवाद कितनी बड़ी और दुखद घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

224 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close