google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

एक दुल्हन ने 5 अलग अलग दुल्हों संग मनाई सुहागरात ; अब पुलिस तलाश रही है इन दुल्हों को, वजह आपको सन्न कर देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 20 साल की लूटेरी दुल्हन ने पांच दूल्हों से शादी करके उन्हें लूट लिया। आमतौर पर पुलिस लूटेरी दुल्हन को ढूंढती है, लेकिन इस मामले में पुलिस उन दूल्हों को ढूंढ रही है जिन्हें इस दुल्हन ने लूटा था। कारण यह है कि दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है और पुलिस उन दूल्हों का इलाज करवाना चाहती है।

पूरा मामला

एक लूटेरी दुल्हन ने पांच दूल्हों से शादी की और शादी के कुछ दिन बाद उन्हें लूट कर फरार हो गई। पुलिस ने 6 मई 2024 को शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि दुल्हन प्रेग्नेंट थी। जब उसका मेडिकल परीक्षण किया गया, तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकली। इस खुलासे ने पुलिस को भी चौंका दिया क्योंकि इससे दूल्हों के एचआईवी पॉजिटिव होने का खतरा बढ़ गया है।

प्रेग्नेंसी से हुआ खुलासा

शादी के बाद लूटने और फरार होने का तरीका अपनाने वाली दुल्हन की प्रेग्नेंसी के दौरान मेडिकल जांच में यह खुलासा हुआ। पुलिस अब उन सभी दूल्हों को तलाश रही है, ताकि उनका भी इलाज कराया जा सके।

इसे भी पढें  एसडीएम बनने की लालसा में पति को दिया धोखा…लोग ले रहे चटखारे

दो राज्यों में की शादी

पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पांच दूल्हों से शादी की थी। हालांकि, पुलिस को शक है कि और भी दूल्हे हो सकते हैं जिन्हें इस दुल्हन ने लूटा हो।

इलाज जारी

दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि उसे एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) दी जा रही है। साथ ही, पुलिस उन दूल्हों को भी खोज रही है ताकि उनकी भी जांच और इलाज शुरू किया जा सके।

इस मामले ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया है। लूटेरी दुल्हनों के ऐसे गिरोहों से बचने और सुरक्षित रहने के उपाय अपनाने की आवश्यकता है।

165 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close