google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

लगातार तीसरे पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ जाने किन्हें मिली कैबिनेट में जगह? 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
118 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने आजादी के बाद लगातार तीन चुनाव जीतकर यह पद संभाला था।

अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी देवगौड़ा, पीयूष वेदप्रकाश गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, के राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र शेखावत, और अन्नपूर्णा देवी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मल्लिकार्जुन खड़गे भी समारोह में शामिल हुए। भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी इस महत्वपूर्ण समारोह में उपस्थित थे, जिनमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी शामिल थे, जिन्होंने हाल के कूटनीतिक विवाद को नजरअंदाज करते हुए समारोह में भाग लिया।

निवर्तमान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगे। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुने जाने पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। 

इस भव्य अवसर पर उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत भी उपस्थित थे।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई कैबिनेट में निम्नलिखित प्रमुख नेताओं को जगह मिली है:

  1. नरेंद्र मोदी

   – तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

   – उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।

  1. राजनाथ सिंह

   – गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं।

   – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं।

  1. अमित शाह

   – गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं।

   – लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने।

   – चार बार गुजरात के विधायक और पूर्व गृह राज्यमंत्री भी रहे हैं।

  1. नितिन गडकरी

   – 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

   – लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद बने हैं।

  1. जेपी नड्डा

   – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

   – 2014 में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

   – हिमाचल प्रदेश सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

  1. शिवराज सिंह चौहान

   – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

   – विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

  1. निर्मला सीतारमन

   – पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं।

   – राज्यसभा से सांसद हैं।

  1. एस जयशंकर

   – विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने।

   – दो बार राज्यसभा से सांसद चुने गए हैं।

  1. मनोहर लाल खट्टर

   – हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

   – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं।

   – हरियाणा की करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं।

  1. एचडी कुमारस्वामी

    – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

    – पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं।

    – वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

    – तीसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं।

    – एनडीए के सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं।

  1. पीयूष गोयल

    – राज्यसभा में नेता सदन रहे हैं।

    – पहली बार महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा सांसद बने हैं।

    – इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर पिछली सरकारों में मंत्री रहे हैं।

  1. धर्मेंद्र प्रधान

    – पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं।

    – ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

  1. जीतनराम मांझी

    – एनडीए गठबंधन के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता हैं।

    – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

    – पहली बार सांसद बने हैं और दलित समुदाय से आते हैं।

  1. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

    – एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं।

    – जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भूमिहार समाज से आते हैं।

    – मुंगेर से सांसद बने हैं।

  1. सर्बानंद सोनोवाल

    – असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं।

    – पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।

    – असम के डिब्रूगढ़ से चुनाव जीते हैं।

  1. वीरेंद्र कुमार

    – पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।

    – आठवीं बार सांसद चुने गए हैं।

    – मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से संसद पहुंचे हैं और प्रदेश के बड़े दलित नेता माने जाते हैं।

  1. के राममोहन नायडू

    – आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं।

    – पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे हैं।

  1. प्रह्लाद जोशी

    – कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।

    – कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।

  1. जुएल ओराम

    – ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं।

    – अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    – छठी बार सांसद चुने गए हैं और बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं।

  1. गिरिराज सिंह

    – पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    – लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं।

21-अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में आए और अब ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।

22-ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 5वीं बार मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं।

23- भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्री थे। भाजपा के रणनीतिकार माने जाते हैं।

24-गजेंद्र सिंह शेखावत दूसरी बार राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे।

अपडेट जारी है, पेज को रिफ्रेश करते रहे हैं

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close