google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
शामली

मसाज करवा रहे ग्राहक ने ऐसा क्या कर दिया कि मामले ने इतना तूल पकड़ लिया? 👇वीडियो

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

सैलून में मसाज करवा रहे एक ग्राहक का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोगों को गुस्सा आ जा रहा है। लोग मसाज करने वाले नाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के शामली जिले का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने और वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि नाई की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो देखते ही क्यों लोगों काे आ रहा गुस्सा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सैलून में मसाज करवा रहा है। बार्बर उसके चेहरे पर क्रीम लगा दिया है, जिससे वह अपनी आंख बंद करके कुर्सी पर बैठा है।

इसी बीच नाई अपनी हथेली पर थूकता है और थूकने के बाद उसी से ग्राहक का मसाज करता है। मसाज करवा रहे शख्स को यह पता भी नहीं चलता है कि नाई अपने थूक से उसके चेहरे पर मसाज कर रहा है।

भवन थाना क्षेत्र का हाेने का किया जा रहा दावा

वायरल वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि यह सैलून भवन थाना क्षेत्र के भनेड़ा उद्दा गांव में है और बार्बर नाम इमरान है। यहां बस स्टैंड के पास इमरान अपना सैलून चलाता है।

दावा किया जा रहा है कि इसी सैलून में एक ग्राहम फेस मसाज करवाने के लिए आया था। फेस मसाज करवाते समय बार्बर ऐसी हरकत क्यों करता है। इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं इस बारे में क्षेत्राधिकारी थाना भवन श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो जानकारी में आने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाया गया है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

167 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close