google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

तहज़ीब की नगरी में बेहयाई की सीमा पार ; सो रहे मजदूर के मुंह में किया पेशाब👇वीडियो

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां संजय मौर्या नाम के व्यक्ति ने सो रहे मजदूर के मुंह में पेशाब कर दिया। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मजदूर दोपहर में खाना खाने के बाद सो गया। उसे जगाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह पर पेशाब कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुबग्गा थाना क्षेत्र के छन्दोईया खेड़ा में राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। गिट्टी उठाने और भरने का काम करता है। घटना के दिन उसने दोपहर में खाना खाया। खाने के बाद वह जमीन पर लेटा था तभी उसे झपकी आ गई। आरोप है कि संजय मौर्या ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। लेकिन राजकुमार की नींद नहीं खुली। इस पर संजीव उर्फ संजय ने राजकुमार के मुंह पर पेशाब कर दिया।  

वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह- तरह की बातें कह रहे हैं। कोई इसे तहजीब की नगरी में लखनऊ में बेशर्मी की सभी हदें पार करने की बात कह रहा है तो कोई इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बता रहा है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा

क्‍या बोले डीसीपी?

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छन्दोईया खेड़ा गांव में स्थित मंडी के पीछे एक सरकारी जमीन है।

बीते रविवार को इसी गांव के राजकुमार और संजीव उर्फ संजय जोकि पेशे से मजदूर हैं और गिट्टी तोड़ने का काम करते हैं। दोनों ने वही गिट्टी तोड़ने के बाद शराब पी। राजकुमार वहीं पर लेट गया। इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर पेशाब की।इस घटना की जानकारी पीड़ित की पत्नी ने थाने में दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close