google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

शादी के दिन बारात ले जाने से दुल्हे ने अचानक किया इंकार, मचा बवाल और लडकी को दूसरा ले गया ब्याह कर

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
109 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां लार थाना इलाके में एक व्यक्ति ने शादी वाले दिन लड़की के घर बारात ले जाने से इनकार कर दिया। 

जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंच गए और बवाल करने लगे। हालांकि, इसके बाद भी दूल्हा नहीं माना और बारात लेकर जाने को तैयार नहीं हुआ। बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे बवाल को शांत कराया और गांव के ही एक अन्य लड़के से लड़की की शादी तय करके बारात लेकर उसके घर पहुंच गए। मामला इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लार थाना इलाके के एक गांव में युवक की शादी सलेमपुर थाना इलाके के एक गांव में तय थी। 24 मई को बारात लड़की के घर जानी थी। 

20 मई को लड़के का तिलक बिना किसी विवाद के हो चुका था लेकिन शादी वाले दिन अचानक से लड़ने ने बारात ले जाने से इनकार कर दिया। जब यह बात लड़की के पक्ष के लोगों को पता चली तो वे भागे-भागे लड़के के घर आए। 

लड़के के शादी से मुकरने पर उन्होंने वहां जमकर बवाल काटा। स्थायीन लोगों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

हालांकि, इसके बाद भी दूल्हा बारात ले जाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बुजुर्गों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के ही एक दूसरे लड़के से लड़की की शादी का प्रस्ताव वधू पक्ष के सामने रखा। घंटों तक चली बहस के बाद दोनों पक्ष इस पर सहमत हुए और गांव का दूसरा लड़का भी 24 मई को ही बारात ले जाने को तैयार हो गया। ग्रामीणों की मदद से बारात लड़की के घर पहुंची और तब जाकर रीति-रिवाज के साथ लड़की की शादी हो पाई। वहीं, पहले लड़के के बारात न ले जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close