google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सोनभद्र

मंच से गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां और सपा कांग्रेस की खूब उडाई धज्जियाँ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए की प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी के उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ के समर्थन में एक जनसभा की। 

योगी ने विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस रामद्रोही हैं। इन्होंने राम भक्तों पर गोलियां बरसाई हैं। सपा और कांग्रेस के भीतर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। हमें औरंगजेब को पैदा नहीं होने देना है।

मंच से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी ने 2025 के वर्ष को बिरसा मुंडा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आज आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। आज पटाखा भी जोर से बज जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। नया भारत छेड़ता नहीं है, अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ना नहीं है। सपा सरकार के समय अनुसूचित जाति के लोग भूख से मरते थे, किसान आत्महत्या करता था, नक्सलवाद लोगों की संपत्ति पर कब्जा करता था, लेकिन आज 80 करोड लोगों को मोदी जी के नेतृत्व में फ्री राशन, स्वास्थ्य बीमा, किसान सम्मान निधि मिल रही है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सिपाही ने बैरक में रखी एके 47 से मार ली खुद को गोली, पढ़िए क्या है मामला

माफिया की सपत्तियों पर गरीबों के लिए बन रहे आवास

सीएम योगी ने कहा कि हम माफिया को मिट्टी में मिला रहे हैं। उनकी संपत्ति पर गरीबों के लिए आवास बन रहे हैं। जिन लोगों ने आपको पानी और विकास के लिए तरसाया है, उनको एक एक वोट के लिए तरसा दीजिए। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग रामद्रोही हैं। राम भक्तों पर इन्होंने गोली चलाई थी। सपा की सरकार बनी तो एससी-एसटी, ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों को बांट देंगे। हम धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे। आरक्षण पर डकैती डालने की छूट नहीं देंगे।

141 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close