google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उन्नाव

कमाल है इनके भी कारनामे ; चड्डी में यूपी के दरोगा और वो भी महिलाओं के सामने…👇वीडियो देखकर झेंप जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश अपने कमाल और कारनामों के चलते चर्चाओं में रहती हैं। कभी फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगते हैं तो कभी सिपाही बल्ब चुराते कैमरे में कैद हो जाते हैं।

अब उन्नाव के दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं कि क्या इस दरोगा के अंदर कोई सामाजिक शर्म है या नहीं?

उन्नाव पुलिस का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह कई महिलाएं एकत्रित हैं। आवाज से साफ पता चल रहा है कि कोई धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। महिलाएं इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकत्रित हुई हैं। इन्हीं महिलाओं से कुछ ही दूरी पर एक दरोगा लगभग नग्न अवस्था में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

बताया गया कि दरोगा जी, अपनी चौकी में बैठे हैं। जिस जगह ये चौकी बनाई गई, वहां एक मंदिर भी है और इसी मंदिर में कोई कार्यक्रम हो रहा था और दरोगा जी सिर्फ अंडरवियर पहनकर महिलाओं के सामने बैठे दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग दरोगा जी के व्यवहार में सवाल उठाने लगे।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शर्मनाक जितनी निंदा की जाए कम है, महिलाओं को चाहिए कि उसी जगह इस वर्दी वाले की अच्छे से खातिरदारी कर दें। एक अन्य ने लिखा कि इसी हालत में इनका जुलूस निकाल देना चाहिए, यही इनकी सजा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि शर्म को बेचकर पी गए हैं, इतनी महिलाएं बैठीं हैं, उनका भी सम्मान नहीं कर रहे।

इसे भी पढें  विद्या के मंदिरों में ऐसी ओछी घिनौनी हरकतों से कब बाज आएंगे ऐसे बेशर्म लोग? 👇वीडियो देखिए

एक ने लिखा कि ऐसे पुलिस वाले को बर्खास्त कर देना चाहिए, इन्हें सामाजिक ज्ञान ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए, क्यों इस इंसान को नहीं पता कि अपरिचित महिलाओं के सामने किस तरह पेश आते हैं?

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close