google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सपा पर खुला प्रहार किया उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के सेण्ट पाल इण्टर कालेज सलेमपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम का मन्दिर बनाने का कार्य किया तो दूसरा पक्ष रामलला के भक्तों कारसेवकों पर गोली चलाने का कार्य किया था।

लगभग ढाई महीनों से हमलोगो का चुनावी महासमर चल रहा है। ये दो पक्षो के बीच की लड़ाई चल रही है।

एक पक्ष भारत माता का जयकार बोलने वाला है तो दूसरा पक्ष भारत माता को डायन कहने वाला है। एक पक्ष गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के 25 करोड लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने का कार्य कर रहा है तो दूसरा पक्ष भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। एक पक्ष कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कार्य कर रहा है तो दूसरा पक्ष गुंडा माफिया को आशीर्वाद देकर अपनी जनसभा में बुलाने का कार्य कर रहा है।

मोदी सरकार ने 2014 से लेकर 2024 तक सैकड़ो कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों रेखा में जीवन को ऊपर उठाने का कार्य किया तो वही कांग्रेस की सरकार ने 2004 से 2014 तक रोज अखबारों में भ्रष्टाचार की खबरें छपती थी।

इसे भी पढें  यहाँ आते ही बरस कर थम जाते हैं बादल…सावन के रिमझिम बारिश की अभी तक है प्रतीक्षा

उन्होंने कहा कि जब मोबाइल नया- नया आया था उस समय कांग्रेस की सरकार थी मोबाइल के अधिकारों को बेचने के लिए टेंडर हुए 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के नाम में देश में जाना गया।

उनके संचार मंत्री जेल में चले गए उनके कोयला मंत्री भी जेल चले गए कांग्रेस सरकार में आकाश से लेकर पाताल तक बस भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार घोटाला करने का काम हुआ। सेना के बने भवनों में घोटाला हुआ। कॉमनवेल्थ गेम के लिए दिल्ली में जब खिलाड़ी जमा हुए उसमे भी घोटाला हुआ।

काग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी हो रही थी।

कांग्रेस की सरकार में अमीरी और गरीबी में खाई बन रही थी।

भारत माता की छवि पिछली सरकारो में खराब हो रही थी।

जिसको मोदी सरकार ने 10 वर्षो में भारत की ताकत दुनिया मे बढ़ी है।

पहले आतंकवादी भारत मे आते थे सुरक्षाबलों पर मिसाइलें चलाते थे।

लेकिन मोदी सरकार में पुलवामा में हमला हुआ था तो 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम दुश्मन में घर मे घुस करके दुश्मन का नेस्तनाबूद करेंगे।

इसे भी पढें  बाबू श्रीकांत सिंह की श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं ;गणमान्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उसका परिणाम हुआ कि भारत ने पाकिस्तान में घुस कर नेस्तनाबूद करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी जब आते थे तो वाराणसी,लखनऊ आदि शहरों में बम ब्लास्ट करते थे।

अब भारत अपने दुश्मनों को उनके देश में घुस कर मारने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का काम किया।

आज हालात यह है कि सभी भ्रष्टाचारी सत्ता हसियाने के लिए एक साथ आ गए है।

सपा सरकार में गुंडों का राज हुआ करता था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर एक महिला को मारा पीटा गया।

एक तरफ कौरवो की सेना खड़ी है और दूसरी तरफ भारत माता की जनता खड़ी है। 4 जून को मोदी जी 400 पार करने वाले है।

कांग्रेस नेता जटाशंकर दूबे हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जटाशंकर दूबे ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया।

सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा देश मोदी सरकार में समर्थन में है। मोदी सरकार गरीब, मुजलिम, शोषित, वंचितो की हितैषी है।

इसे भी पढें  बेटी को अकेला देख बाप की हैवानियत जाग गई और भूल गया रिश्ते की मर्यादा

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र की मोदी एवम प्रदेश की योगी सरकार ने सबका विकास किया है आज देश तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि लोगो ने मन बना लिया है कि फिर से भाजपा की सरकार बने। इसके लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध मिश्र,लोकसभा संयोजक विनोद दूबे,अजय कुमार दुबे, विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह, बलराम उपाध्याय, अशोक पाण्डेय,अजय उपाध्याय,संजय तिवारी, कुंजबिहारी सिंह,जयनाथ कुशवाहा, लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,राजेश सिंह मन्टू, अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह, पूर्व विधायक काली प्रसाद,अनूप उपाध्याय, बृजेश धर दूबे, अभय सिंह, संजय दुबे, दुर्गेश पाण्डेय, देवेंद्र सिंह राजू, अमरदत्त यादव, निर्मला गौतम, अर्चना पाण्डेय, रामजी सिंह, सन्दीप सिंह, श्रीराम यादव, मुसा रजा लारी, बृजेश दूबे, अवनीश चन्द्र मिश्र उर्फ चंचल ,मुरली मिश्र, विनय पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

100 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

Kamlesh Kumar Chaudhary

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close