google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

बाबू श्रीकांत सिंह की श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं ;गणमान्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया, भारतीय दिवंगत शिक्षाविद, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, संस्थापक प्रधानाचार्य बाबु श्रीकान्त सिंह के निधन पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव अहिरौली बघेल मेें हुयी श्रद्धांजलि सभा। इसमें राजनीतिक, शैक्षिक, किसानी, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य हस्तियों ने उनका पुण्य स्मरण करते हुये उनके जुझारू व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया।

वक्ताओं ने कहा कि उनके देहावसान से जिले के शैक्षिक, राजनैतिक, सामाजिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुयी है।वक्ताओं ने भावभीने शब्दों में बाबु श्रीकान्त सिंह से जुड़े संस्मरणों को स्मरण करते हुये कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के संघर्ष में उनकी अनुपस्थिति अब हमेशा खलेगी।

वक्ताओं ने उन्हें आदर्श शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में अनुशासन का बड़ा ध्वजावाहक बताया। कहा कि शिक्षा की कोठरी से वे स्वच्छ धवल होकर निकल आये।

सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रख उनके दिवंगत आत्मा की शांति है ईश्वर से प्रार्थना की। चित्र पर सभी उपस्थित लोगों ने पुष्पार्चन कर उनकी स्मृति को प्रणाम किया।

इस दौरान सांसद रविन्दर कुशवाहा, मदन मोहन मालवीय शिक्षा समिति के संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह, विधायक जौनपुर डॉ हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक डॉ अशुतोष उपाध्याय, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़, प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद, प्रवीण कुमार गौतम, अनिल सिंह, माधव सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ टीपी सिंह, रमेश सिंह, डॉ मिथिलेश सिंह, योगेश पति त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सूबेदार सिंह, जिलाध्यक्ष रामजी गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सुयसमणि त्रिपाठी, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख विन्दा सिंह कुशवाहा, आलोक सिंह, संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित सिंह बबलू, प्रबन्धक रामायण सिंह, डॉ बलवंत सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, जीके सिंह, अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, प्रबुद्ध सिंह, हर्षवर्धन सिंह, यशवर्द्धन सिंह, सुनील सिंह, सूबेदार सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, धर्मप्रकाश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह ,केशव यादव, सलीम अंसारी, रामजी यादव नेशनल प्रेस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विपुल कुमार तिवारी, कमलेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

श्रद्धांजलि सभा की संयोजक मैनेजिंग डायरेक्टर अफ्रीका बिजनैस ऑफ फ्यूराजेम्स चंद्र शेखर सिंह,ग्रुप जेनरल मैनेजर सुशील कुमार सिंह,प्रोफ़ेसर अवनीत कुमार सिंह,पुष्पलता सिंह,स्नेहलता सिंह, किरन सिंह आदि ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

334 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close