google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अमेठी

कांग्रेस की बेटी बोली, हम कीचड़ में जाते थे… अरे भैय्या क्यों जाते थे, सडक बनवा लिए होते.. खूब तंज़ कसा इरानी ने

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
107 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

अमेठीः उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल इलाके में चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली में सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी तीनों ने मोर्चा संभाल लिया है। 

वहीं अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति इरानी भी अपनी दांव पर लगी साख बचाने के लिए जी जान से जुट गई हैं। शुक्रवार को ईरानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह प्रियंका गांधी की मिमिक्री करती दिखाई दे रही हैं। जाहिर है प्रियंका गांधी अमेठी में काफी ऐक्टिव हैं और लगातार स्मृति इरानी को निशाना बना रही हैं। 

यही कारण है कि प्रियंका गांधी स्मृति इरानी के खास निशाने पर हैं। वायरल वीडियो में प्रियंका की मिमिक्री करते हुए स्मृति इरानी कांग्रेस पर तंज कस रही हैं। वीडियो अमेठी के तिलोई विधानसभा इलाके का बताया जा रहा है।

स्मृति ईरानी ने क्या क्या कहा ? देखने के लिए इन पंक्तियों को क्लिक करें

वीडियो में इरानी कहती हैं- कांग्रेस की बेटी (प्रियंका गांधी) कहने लगीं कि ये बीजेपी क्या करती है? धर्म-धर्म बोलती है। (प्रियंका की नकल करते हुए हाथ से अभिनय) हम इतने कीचड़ में जाते थे। अरे क्यों जाते थे भैया। रोड बनवा लिए होते। 262 गांवों में पक्की सड़क हम बनवाए हैं। बनवाए हैं कि नहीं बनवाए हैं।’

स्मृति इरानी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अमेठी में उनका मुकाबला कांग्रेस के केएल शर्मा के साथ है। पहले इस सीट से राहुल गांधी लड़ते थे लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें रायबरेली से कैंडिडेट घोषित कर दिया है। वहीं रायबरेली से चुनाव लड़ने वाली सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य बन गई हैं।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close