google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

लोकसभा सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़। लोक सभा क्षेत्र के सम्मोपुर आईमा में पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ नेता इसरार अहमद द्वारा समाजवादी पार्टी की एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें वहीं सपा के वरिष्ठ नेता इसरार अहमद ने कहा कि धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह जोश उमंग लोगों में दिखाई दे रहा है। यहां किसी और दल का ता अता पता नहीं चलेगा। हमने सोचा कि अपने ब्लॉक स्तर से सभी गांव से लोगों को एकत्रित किया जाए और जिसमें मैं लगभग कामयाब रहे।

मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा की इस बार संविधान बचाने के लिए वोट करना अपना देश बचाना है इन लुटेरों से कहा की ये चुनाव इतिहासिक चुनाव है। 

कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और धन्नासेठों का कर्ज माफ नही किया जाएगा। जान दे देंगे लेकिन देश का संविधान कभी खत्म नहीं होने देंगे।

इसे भी पढें  लोकसभा चुनाव की राह पर अमित शाह ; आजमगढ़ में चुनावी हुंकार भरते हुए सपा बसपा को खूब लपेटा

कोरोना वैक्सीन पर कहा कि ये चंदा लेने के लिए वैक्सीन लगवाए और ऐसी वैक्सीन लगवाए कि कब किसकी जान चली जाए कोई गारंटी नहीं है। जनता को धोखा दिया। महंगाई के नाम पर धोखा दिया। नौकरी के नाम पर धोखा दिया। आज उनकी सरकार में हर पेपर लीक हो रहा है । समाजवादी की सरकार बनेगी तो पेपर लीक नहीं होगा सीधा नियुक्ति पत्र दिया जायेगा ।

मीडिया के सवालों पर कहा कि आज की मीडिया सरकार के बिना मर्जी के सवाल नही पूछ सकते है । एमएलसी गुड्डू जमाली के साथ रहने से हमे बड़ी ताकत मिली है और हम इस बार मजबूती से चुनाव जीतेंगी वहीं बसपा के आकाश आनंद के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया। 

लालगंज प्रत्याशी दरोगा सरोज ने कहा की ये लोग हमे डराएंगे धमकाएंगे लेकिन हम डरने वाले नही इस बार जीत कर दिखाएंगे इस मौके पर धर्मेंद्र यादव,दरोगा सरोज ,गुड्डू जमाली,इसरार अहमद,जावेद आलम फराही आदि उपस्थित रहे।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  भारत के 311वें टेस्ट खिलाड़ी ; मैदान में बुर्के में पहुंची सरफराज की पत्नी ने लाइम लाइट लूटी…वजह आपको भी भावुक कर देगी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close