google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

कहीं बहिष्कार और मान मव्वल, कहीं शोर शराबा तो कहीं धांधली के आरोप, फिर भी 57.21℅ मतदान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी और दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार को औसत 57.21 प्रतिशत मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बदायूं और मैनपुरी में कई स्थानों पर प्रशासन पर मतदान में धांधली कराने के गंभीर आरोप लगाए। 

‘वोटर टर्नआउट ऐप’ के शाम सात बजकर 40 मिनट तक के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आगरा में 53.99 प्रतिशत, एटा में 58.69, आंवला में 57.08, फतेहपुर सीकरी में 57.09, फिरोजाबाद में 57.51, बदायूं में 53.83, बरेली में 57.88, मैनपुरी में 58.59, संभल में 62.81 और हाथरस में 55.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

बदायूं और मैनपुरी में धांधली के आरोप लगे

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि लेकिन मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े मतदाता मतदान कर सकेंगे। 

सपा ने बदायूं लोकसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट पर कई स्थानों पर प्रशासन पर मतदान में धांधली कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने लगाए आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर मैनपुरी में ‘बूथ’ लूटने की तैयारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने पिछले चुनाव में भी बूथ लूटा था तब भी वे बुरी तरह हारे थे। ये फिर बूथ लूटने की तैयारी कर रहे हैं। आप लोग चार-पांच बजे मैनपुरी चले जाएं। ये फिर बूथ लूटने जा रहे हैं।

इसे भी पढें  एनएसएस के छात्र छात्राओं ने निकाली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश

शिवपाल यादव के बेटे ने वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया

बदायूं से सपा प्रत्याशी और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने प्रशासन पर सहसवान विधानसभा के शहबाजपुर मतदान केंद्र पर सपा समर्थकों को वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन तमाम तरीके अपनाकर वोट नहीं डालने दे रहा है। उन्होंने कहा कि सहसवान ‘पोलिंग बूथ’ पर समाजवादी पार्टी के ‘पोलिंग’ बस्ते के सारे दस्तावेज फेंककर उसके ऊपर पानी डाल दिया गया। 

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज के मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनको बेवजह वोट डालने से रोका।

महिलाओं ने लगाए आरोप

मतदान केंद्र के आसपास खड़ी महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर कई-कई घंटे का इंतजार कराने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस मुस्लिम महिलाओं को धूप में खड़ा कर लंबे इंतजार के बाद अंदर जाने दे रही है, जबकि उनके साथ आए पुरुषों की डंडों से पिटाई की जा रही है। 

बदायूं डीएम ने आरोपों को खारिज किया

बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। जो लोग वोट डाल चुके हैं, वे बेवजह भीड़ लगा रहे हैं, इसलिए पुलिस को कानून व्यवस्था के चलते लोगों को वहां से हटना पड़ा। किसी के साथ अभद्र व्यवहार या किसी को बेवजह परेशान नहीं किया गया।

डिंपल यादव के भारी मतों से जीतने का दावा रामगोपाल यादव ने किया

इसे भी पढें  अयोध्या में कार सेवकों पर गोलीबारी जायज बताते हुए एक बार फिर मौर्य ने दिया बवाली बयान, वीडियो ?देखिए

सैफई में मतदान करने के बाद सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि डिंपल यादव अबकी बार पहले से भी ज्यादा मतों से चुनाव जीतेंगी।

मैनपुरी में पथराव

मैनपुरी जिले में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैक्सफेड) के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य के वाहन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप लगाया कि वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और जिला पंचायत के एक पूर्व सदस्य के साथ मतदान का हाल लेने के लिए अपनी कार से निकले थे कि तभी कुसमरा इलाके में पांच-छह लोगों ने उनके वाहन पर पथराव किया। उनके अनुसार हमलावर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। शाक्य के मुताबिक, इस घटना में उनकी कार के शीशे टूट गए और चालक शिवम के सिर में चोट आयी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में मतदान का बहिष्कार

बदायूं में धोरणपुर गांव के लोगों ने शुरू में मतदान का बहिष्कार किया, लेकिन प्रशासन के समझाने पर वे मान गए। उन्होंने अपने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की अपनी मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि यह उनके संज्ञान में आया है और सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को गांव में भेजा गया एवं उनके समझाने-बुझाने के बाद वहां मतदान शुरू हो गया।

सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने लगाए आरोप

संभल में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से बैग और मतदाता पर्चियां छीन लीं एवं उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग से आरोपी अधिकारी को तुरंत हटाने का अनुरोध किया।

इसे भी पढें  अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही युवती की ली जान

फिरोजाबाद में मतदान का बहिष्कार

फिरोजाबाद में नगला जवाहर, नीम खेरिया और नगला उमर गांवों में स्थानीय लोगों ने अपने-अपने गांव की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मतदान का बहिष्कार किया। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और बातचीत के बाद कुछ देर से मतदान शुरू हआ। रमेश रंजन ने बताया कि मतदान लगातार जारी रहा, स्थानीय लोगों को जल्द समस्या के निराकरण के लिए आश्वस्त किया गया।

100 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया कि मतदान स्थलों पर मतदाताओं एवं मतदान कार्मिकों को गर्मी और लू से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर जहां तक मतदाताओं की कतार होगी, वहां तक छाया की व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। रिणवा ने बताया कि मतदेय स्थलों पर मेडिकल किट (ओआरएस पैकेट सहित) का प्रबंध किया गया है, साथ ही सहयोग के लिए मतदान केंद्रों पर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पैरामेडिकल कर्मी की तैनाती की गयी है। इस चरण में 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सभी का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है।

85 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close