google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

लो जी, अब इस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बदलने की अपवाह पर सपा मुखिया ने खुद लगाया ब्रेक, कही ये बातें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के लिए बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए सभी प्रमुख दलों से प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ चुके है। भाजपा ने निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। वहीं बसपा ने ब्राह्मण चेहरे पर अपना दांव लगाते हुए मयंक द्विवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है।

जबकि आइएनडीआइए गठबंधन ने इस सीट के लिए शिवशंकर सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच सपा उम्मीदवार बदलने जाने की अफवाह फैल रही थी। 

सपा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के पूर्व सांसद, सपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रत्याशियों के नाम बार-बार सामने आ रहे थे। इससे सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी असमंजस में थे। इस बीच सपा प्रत्याशी ने सामने आकर चल रही अफवाहों को विराम लगाते हुए इसे विरोधी दलों की चाल बताया।

कहा कि प्रदेश में इंडी गठबंधन की मजबूती से विरोधी दलों में हलचल मची हुई है। ऐसे में वह प्रत्याशी बदलने की अफवाह उड़ाकर कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताया है और वह इस पर खरे उतरेंगे।

109 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  आखिर क्यों अतीक अहमद की पत्नी पर प्रशासन को 25 हजार रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा ?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close